मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
*संत रविदास जी की 650वीं जयंती पर खापरखेड़ा में निकली समरसता संकल्प कलश यात्रा*हमीरपुर :तहसील रोड से नगर पालिका ने हटाया अवैध अतिक्रमण, जाम से मिलेगी राहतमनावर में फिर भारी वाहन का कहर, अतिक्रमण के चलते ट्राले की चपेट में आया युवकशिक्षक दिवस पर साइबर क्राइम जागरूकता कार्यक्रम, मनावर टीआई ने विद्यार्थियों को किया सचेतगोगा नवमी पर निकला छड़ी निशान जुलूस, भक्ति में रंगा मनावर…..आजादी के बाद पहली बार धार के आदिवासी क्षेत्र में पहुंचेगी रेल…शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान पर भरत जांचपूरे को राष्ट्रीय गौरव सम्मानपतसंस्थेची वार्षिक सर्वसाधारण सभा माजी जि. प. उपाध्यक्ष सुभाष दादा पवार यांच्या अध्यक्षतेखाली संपन्न…हमीरपुर :बाढ़ के पानी में दिखा पांच फुट लंबा मगरमच्छ, ग्रामीणों में मचा हड़कंप ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल, वन विभाग ने शुरू की जांचबाबा मुक्तेश्वरपुरी गौशाला में चुनाव प्रक्रिया शुरू, प्रशासक कर्नल संत पाल ने संभाला कार्यभार*संत रविदास जी की 650वीं जयंती पर खापरखेड़ा में निकली समरसता संकल्प कलश यात्रा*हमीरपुर :तहसील रोड से नगर पालिका ने हटाया अवैध अतिक्रमण, जाम से मिलेगी राहतमनावर में फिर भारी वाहन का कहर, अतिक्रमण के चलते ट्राले की चपेट में आया युवकशिक्षक दिवस पर साइबर क्राइम जागरूकता कार्यक्रम, मनावर टीआई ने विद्यार्थियों को किया सचेतगोगा नवमी पर निकला छड़ी निशान जुलूस, भक्ति में रंगा मनावर…..आजादी के बाद पहली बार धार के आदिवासी क्षेत्र में पहुंचेगी रेल…शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान पर भरत जांचपूरे को राष्ट्रीय गौरव सम्मानपतसंस्थेची वार्षिक सर्वसाधारण सभा माजी जि. प. उपाध्यक्ष सुभाष दादा पवार यांच्या अध्यक्षतेखाली संपन्न…हमीरपुर :बाढ़ के पानी में दिखा पांच फुट लंबा मगरमच्छ, ग्रामीणों में मचा हड़कंप ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल, वन विभाग ने शुरू की जांचबाबा मुक्तेश्वरपुरी गौशाला में चुनाव प्रक्रिया शुरू, प्रशासक कर्नल संत पाल ने संभाला कार्यभार
Narmadapuramधार्मिकमध्य प्रदेश

*संत रविदास जी की 650वीं जयंती पर खापरखेड़ा में निकली समरसता संकल्प कलश यात्रा*

*पिपरिया* भाजपा सरकार द्वारा संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की आगामी 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में संपूर्ण देश में सामाजिक एकता का संदेश देने के उद्देश्य से निकाली जा रही *समरसता…

*संत रविदास जी की 650वीं जयंती पर खापरखेड़ा में निकली समरसता संकल्प कलश यात्रा*
WhatsApp Facebook

*पिपरिया* भाजपा सरकार द्वारा संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की आगामी 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में संपूर्ण देश में सामाजिक एकता का संदेश देने के उद्देश्य से निकाली जा रही *समरसता संकल्प यात्रा* के अंतर्गत ग्रामीण मंडल खापरखेड़ा द्वारा *सामाजिक समरसता संकल्प कलश यात्रा* का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत *ग्राम पंचायत हथवास के रविदास मंदिर* में पूजन-अर्चन के साथ हुई। वहां से कलश यात्रा का भव्य शुभारंभ कर *झील पिपरिया* के लिए प्रस्थान किया गया। झील पिपरिया में समस्त सामाजिक बंधुओं द्वारा यात्रा का आत्मीय स्वागत व वंदन किया गया। इसके पश्चात यात्रा *ग्राम पंचायत खापरखेड़ा* पहुंची, जहां भव्य समापन कार्यक्रम आयोजित हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में *लोकप्रिय विधायक ठाकुरदास नागवंशी* ने कहा कि _"यदि भारत को विश्वगुरु बनाना है तो छुआछूत की भावना को हटाकर समानता और समरसता की भावना लानी पड़ेगी, अन्यथा हिंदू एक न होकर हमेशा जातियों में बंटा रहेगा।"_

*कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे :-*
लोकप्रिय विधायक ठाकुरदास नागवंशी, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल, वरिष्ठ नेता गोपाल दुदानी, जिला मंत्री एवं महिला मोर्चा जिला महामंत्री ममता नागवंशी, नगरपालिका अध्यक्ष नीना नागपाल, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राजा पटेल (राजा भैया पटेल), जिला पंचायत सदस्य बृजकुमार पठारिया, अरविंद राय, अनिल साहू, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष दिनेश चौधरी, जिला उपाध्यक्ष खुशीलाल अहिरवार, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष कुसुमलता पटेल, अनुसूचित जाति ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रामभरोस अहिरवार, बंटी ठाकरे, मंडल महामंत्री मोहन गोलिया, हरिबाबू चौधरी, युवा सरपंच एवं मंडल उपाध्यक्ष सुलभ गोयदानी, पंकज पुरोहित, सचिव प्रदीप पांडे, जिला मीडिया प्रभारी एस सी मोर्चा नरेन्द्र बाल्मीक, जीआरएस मूलचंद पाल, पुजारी शिवभगत जी, ओमकार शास्त्री, अमरसिंह अहिरवार, मोहनलाल अहिरवार, ब्रजेश मोगिया, भागचंद, रोहित सहित बड़ी संख्या में महिला मोर्चा पदाधिकारी, प्रशासनिक कर्मचारी, समस्त वरिष्ठजन, ग्रामवासी एवं समरसता अनुयायी।

कार्यक्रम का सफल मंच संचालन *एससी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष खुशीलाल अहिरवार* द्वारा किया गया एवं आभार प्रदर्शन ग्रामीण मंडल अध्यक्ष *राजा भैया पटेल* द्वारा किया गया।