मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
*संत रविदास जी की 650वीं जयंती पर खापरखेड़ा में निकली समरसता संकल्प कलश यात्रा*हमीरपुर :तहसील रोड से नगर पालिका ने हटाया अवैध अतिक्रमण, जाम से मिलेगी राहतमनावर में फिर भारी वाहन का कहर, अतिक्रमण के चलते ट्राले की चपेट में आया युवकशिक्षक दिवस पर साइबर क्राइम जागरूकता कार्यक्रम, मनावर टीआई ने विद्यार्थियों को किया सचेतगोगा नवमी पर निकला छड़ी निशान जुलूस, भक्ति में रंगा मनावर…..आजादी के बाद पहली बार धार के आदिवासी क्षेत्र में पहुंचेगी रेल…शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान पर भरत जांचपूरे को राष्ट्रीय गौरव सम्मानपतसंस्थेची वार्षिक सर्वसाधारण सभा माजी जि. प. उपाध्यक्ष सुभाष दादा पवार यांच्या अध्यक्षतेखाली संपन्न…हमीरपुर :बाढ़ के पानी में दिखा पांच फुट लंबा मगरमच्छ, ग्रामीणों में मचा हड़कंप ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल, वन विभाग ने शुरू की जांचबाबा मुक्तेश्वरपुरी गौशाला में चुनाव प्रक्रिया शुरू, प्रशासक कर्नल संत पाल ने संभाला कार्यभार*संत रविदास जी की 650वीं जयंती पर खापरखेड़ा में निकली समरसता संकल्प कलश यात्रा*हमीरपुर :तहसील रोड से नगर पालिका ने हटाया अवैध अतिक्रमण, जाम से मिलेगी राहतमनावर में फिर भारी वाहन का कहर, अतिक्रमण के चलते ट्राले की चपेट में आया युवकशिक्षक दिवस पर साइबर क्राइम जागरूकता कार्यक्रम, मनावर टीआई ने विद्यार्थियों को किया सचेतगोगा नवमी पर निकला छड़ी निशान जुलूस, भक्ति में रंगा मनावर…..आजादी के बाद पहली बार धार के आदिवासी क्षेत्र में पहुंचेगी रेल…शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान पर भरत जांचपूरे को राष्ट्रीय गौरव सम्मानपतसंस्थेची वार्षिक सर्वसाधारण सभा माजी जि. प. उपाध्यक्ष सुभाष दादा पवार यांच्या अध्यक्षतेखाली संपन्न…हमीरपुर :बाढ़ के पानी में दिखा पांच फुट लंबा मगरमच्छ, ग्रामीणों में मचा हड़कंप ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल, वन विभाग ने शुरू की जांचबाबा मुक्तेश्वरपुरी गौशाला में चुनाव प्रक्रिया शुरू, प्रशासक कर्नल संत पाल ने संभाला कार्यभार
Dharमध्य प्रदेशशिक्षा

शिक्षक दिवस पर साइबर क्राइम जागरूकता कार्यक्रम, मनावर टीआई ने विद्यार्थियों को किया सचेत

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597 मनावर। जिला धार।। जेसीज हायर सेकेंडरी स्कूल मनावर में शिक्षक दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों के लिए विशेष साइबर क्राइम जागरूकता कार्यक्रम…

शिक्षक दिवस पर साइबर क्राइम जागरूकता कार्यक्रम, मनावर टीआई ने विद्यार्थियों को किया सचेत
WhatsApp Facebook

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार।। जेसीज हायर सेकेंडरी स्कूल मनावर में शिक्षक दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों के लिए विशेष साइबर क्राइम जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मनावर टीआई राजेश यादव ने विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के बढ़ते खतरे, ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया के दुरुपयोग तथा डिजिटल सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी देते हुए सतर्क एवं जागरूक रहने का संदेश दिया।

श्री यादव ने विद्यार्थियों को साइबर अपराध से बचने के लिए अपनी व्यक्तिगत एवं बैंकिंग जानकारी किसी अनजान व्यक्ति से साझा न करने, संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करने तथा किसी भी साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तत्काल संबंधित माध्यम से शिकायत करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं जागरूक होने के साथ-साथ अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का आयोजन शिक्षक दिवस के अवसर पर किया गया। विद्यार्थियों ने पूरे कार्यक्रम का संचालन करते हुए शिक्षकों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त की। कक्षा 12वीं की छात्राओं ने शिक्षक की भूमिका निभाते हुए छोटी कक्षाओं में अध्यापन कार्य किया और एक दिन के लिए शिक्षकों की जिम्मेदारियों का अनुभव प्राप्त किया।

कार्यक्रम के दौरान संस्था अध्यक्ष दिनेश पाटीदार, सचिव मनोहर जैन, कोषाध्यक्ष अखिलेश जायसवाल सहित विद्यालय परिवार उपस्थित रहा। अतिथियों द्वारा डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के पूजन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों एवं कर्मचारियों का सम्मान भी किया गया। Teacher of the Month के रूप में इस माह रोशनी वर्मा एवं नूपुर राठौर को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में स्वागत भाषण विद्यालय के प्राचार्य प्रियांक प्रवासी ने दिया। संचालन गणेश पाटीदार एवं नूपुर राठौर ने किया, जबकि कोऑर्डिनेटर प्रतिभा जाधव ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। समापन अवसर पर संस्था की ओर से मुख्य अतिथि टीआई राजेश यादव को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।