मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
नेशनल लोक अदालत के प्रचार प्रसार वाहन को किया रवाना ,*पंचायत सहायकों का हल्ला बोल: 30 हजार मानदेय और स्थायीकरण की मांग, नहीं मानी तो लखनऊ में महाधरना और काम ठप!*बिहार मुजफ्फरपुर शिवहर सीतामढ़ी बीच के खबरबलराम कृषि महोत्सव में 700 से अधिक किसानों ने लिया भागचंद्रशेखर आजाद नगर:- सरकार से भाषण नहीं कागजात चाहिएसंत रविदास जयंती पर निकली कलश वंदन यात्रा, समरसता का दिया संदेशजनहित के कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं — श्रीमती सावित्री ठाकुरभगवान बलराम जयंती पर प्राकृतिक खेती को लेकर कृषक संगोष्ठी आयोजितसंत रविदास जयंती पर मनावर में निकली समरसता कलश यात्रा, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागतहमीरपुर :12 सितम्बर को आयोजित होगी आगामी राष्ट्रीय लोक अदालतनेशनल लोक अदालत के प्रचार प्रसार वाहन को किया रवाना ,*पंचायत सहायकों का हल्ला बोल: 30 हजार मानदेय और स्थायीकरण की मांग, नहीं मानी तो लखनऊ में महाधरना और काम ठप!*बिहार मुजफ्फरपुर शिवहर सीतामढ़ी बीच के खबरबलराम कृषि महोत्सव में 700 से अधिक किसानों ने लिया भागचंद्रशेखर आजाद नगर:- सरकार से भाषण नहीं कागजात चाहिएसंत रविदास जयंती पर निकली कलश वंदन यात्रा, समरसता का दिया संदेशजनहित के कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं — श्रीमती सावित्री ठाकुरभगवान बलराम जयंती पर प्राकृतिक खेती को लेकर कृषक संगोष्ठी आयोजितसंत रविदास जयंती पर मनावर में निकली समरसता कलश यात्रा, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागतहमीरपुर :12 सितम्बर को आयोजित होगी आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत
A2Z सभी खबर सभी जिले की

बलराम कृषि महोत्सव में 700 से अधिक किसानों ने लिया भाग

बलराम कृषि महोत्सव में 700 से अधिक किसानों ने लिया भाग
WhatsApp Facebook

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार।। मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार भगवान बलराम जयंती के उपलक्ष्य में बुधवार को पीजी कॉलेज धार में बलराम कृषि महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री महिला एवं बाल विकास, भारत सरकार श्रीमती सावित्री ठाकुर रहीं। विशेष अतिथि विधायक श्रीमती नीना विक्रम वर्मा, कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना, कृषि समिति अध्यक्ष श्री अशोक डावर सहित किसान संघ के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने भगवान बलराम की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया। कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में आयोजित महोत्सव में कृषि, उद्यानिकी, मत्स्य, पशुपालन, कृषि अभियांत्रिकी, कृषि विज्ञान केंद्र धार, सहकारिता, कृष्णा फास्केम लिमिटेड एवं एनजीओ आगाखां द्वारा विभिन्न स्टॉल लगाए गए। स्टॉल के माध्यम से किसानों को कृषि से संबंधित योजनाओं, आधुनिक तकनीकों एवं विभिन्न शासकीय योजनाओं से मिलने वाले लाभों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में जिलेभर से 700 से अधिक किसानों ने सहभागिता की।

*धार में विकास की नई संभावनाएं*
मुख्य अतिथि श्रीमती सावित्री ठाकुर ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि धार जिले में विकास की नई संभावनाएं तैयार हो रही हैं। धार में रेल लाइन आ गई है, सिंचाई परियोजनाएं आ रही हैं तथा पीएम मेगा फूड पार्क का कार्य भी तेज गति से चल रहा है। इन परियोजनाओं से धार एवं जिले के किसानों को लाभ मिलेगा और विकास को नई गति मिलेगी।

विधायक श्रीमती नीना विक्रम वर्मा ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार किसानों के हित में महत्वपूर्ण कार्य कर रही है। शासन की विभिन्न योजनाओं और प्रयासों से किसान अपनी आय में वृद्धि कर आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना ने कहा कि जिले में सिंचाई का क्षेत्र बढ़ने के साथ कृषि उत्पादन में भी वृद्धि हो रही है। किसानों को अपनी उपज का मूल्य संवर्धन करने की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए, ताकि उत्पाद का बेहतर मूल्य प्राप्त हो और उनकी आय में वृद्धि हो सके।

कार्यक्रम की रूपरेखा उप संचालक कृषि श्री विजय चौरसिया ने प्रस्तुत की। संचालन डॉ. सविता कुमारी ने किया। इस अवसर पर कृषि विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, किसान संघ के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।