A2Z सभी खबर सभी जिले की

हमीरपुर :मौदहा के ज्वेलर्स से सोना-चांदी से भरा बैग उड़ाने वाले आरोपी कपसा रोड से पकड़े गए

मौदहा से जिला ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट 

मौदहा, हमीरपुर। मौदहा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सोना-चांदी से भरा बैग उड़ाने वाले दो शातिर टप्पेबाजों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों पर पुलिस ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। पुलिस के मुताबिक आरोपी एक अन्य चोरी की वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे, तभी उन्हें कपसा तिराहा के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रहमत पुत्र मंजूर और नन्हे कुंडा पुत्र अली मोहम्मद, निवासी शापुर मजरा ग्राम गनीनगर, थाना भोजपुर, जनपद मुरादाबाद के रूप में हुई है। दोनों आरोपी मौदहा कोतवाली में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 154/2025, धारा 305ए/317(2) बीएनएस में वांछित चल रहे थे।

Related Articles

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि करीब 16 माह पूर्व मौदहा कस्बे में एक ज्वेलर्स की दुकान से सोना-चांदी से भरा बैग टप्पेबाजी कर चोरी किया था। पुलिस ने बाद में उनके साथियों से चोरी किया गया माल बरामद कर लिया था। आरोपी इसके बाद भी चोरी की वारदातों को अंजाम देते रहे।

पुलिस जांच में दोनों के खिलाफ बांदा, गोरखपुर, मुरादाबाद समेत कई जिलों में चोरी, टप्पेबाजी और अन्य आपराधिक मामलों के आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज होने की बात सामने आई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।

इस कार्रवाई में एसआई अभिषेक त्रिवेदी, एसआई वरुण कुमार, कांस्टेबल विजय कुमार और जयदीप की अहम भूमिका रही। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय टप्पेबाज गिरोह में हड़कंप मचा हुआ है।

Show More
Check Also
Close
Back to top button