मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
हमीरपुर :बड़े देव बाबा के मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब, दीवारी नृत्य ने बांधा समांबानसूर: श्री श्याम मंदिर पर अन्नकूट महोत्सव में चेयरमैन गिर्राज सैनी सहित पार्षदों का भव्य सम्मान, मंदिर परिसर में बने कमरे का किया उद्घाटन*हमीरपुर :गोवर्धन पूजा पर जिलाधिकारी एवं सदर विधायक ने पौथिया गौशाला में विधि-विधान से किया पूजन, गोवंशों को खिलाए गुड़, चना एवं फलहमीरपुर :गोवत्स पूजन के साथ मौनियों का किया स्वागत, दिवारी नृत्य में जमकर किया युद्ध कला का प्रदर्शनजिला स्तरीय गोवर्धन पूजा एवं गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार वितरण कार्यक्रम संपन्नघर में घुसकर महिला से छेड़छाड़, थाने में सुनवाई न होने पर कैबिनेट मंत्री से लगाई गुहार*सिल्लार की ढाणी में गूंजेगी भागवत कथा की अमृतवाणी – 12 से 18 नवंबर तक होगा भव्य आयोजन**खापरखेड़ा में 54 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका से गांव में दहशत*निवाली में पटाखा बाजार की दुकान में लगी भीषणआग मचा, हडकंप lनिवाली में पटाखा बाजार की दुकान में लगी भीषणआग मचा, हडकंप lहमीरपुर :बड़े देव बाबा के मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब, दीवारी नृत्य ने बांधा समांबानसूर: श्री श्याम मंदिर पर अन्नकूट महोत्सव में चेयरमैन गिर्राज सैनी सहित पार्षदों का भव्य सम्मान, मंदिर परिसर में बने कमरे का किया उद्घाटन*हमीरपुर :गोवर्धन पूजा पर जिलाधिकारी एवं सदर विधायक ने पौथिया गौशाला में विधि-विधान से किया पूजन, गोवंशों को खिलाए गुड़, चना एवं फलहमीरपुर :गोवत्स पूजन के साथ मौनियों का किया स्वागत, दिवारी नृत्य में जमकर किया युद्ध कला का प्रदर्शनजिला स्तरीय गोवर्धन पूजा एवं गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार वितरण कार्यक्रम संपन्नघर में घुसकर महिला से छेड़छाड़, थाने में सुनवाई न होने पर कैबिनेट मंत्री से लगाई गुहार*सिल्लार की ढाणी में गूंजेगी भागवत कथा की अमृतवाणी – 12 से 18 नवंबर तक होगा भव्य आयोजन**खापरखेड़ा में 54 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका से गांव में दहशत*निवाली में पटाखा बाजार की दुकान में लगी भीषणआग मचा, हडकंप lनिवाली में पटाखा बाजार की दुकान में लगी भीषणआग मचा, हडकंप l
A2Z सभी खबर सभी जिले की

बराबर हमारी ऐतिहासिक धरोहर, स्वच्छता और सुरक्षा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी

बराबर हमारी ऐतिहासिक धरोहर, स्वच्छता और सुरक्षा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी
WhatsApp Facebook


जहानाबाद। जिले में ‘फिट और क्लीन जहानाबाद’ अभियान के तहत बराबर पहाड़ियों और गुफाओं को स्वच्छ तथा सुंदर बनाने के लिए एक विशेष पहल की गई। अभियान का मुख्य संदेश ‘स्वस्थ शरीर, स्वच्छ जहानाबाद और जीरो लिटर बराबर’ रखा गया। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उन्होंने बराबर की पहाड़ियों की ओर हाइकिंग कर स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। अभियान के दौरान प्रतिभागियों को पर्यटन स्थलों को साफ रखने, कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने और ऐतिहासिक धरोहरों की सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

जिला प्रशासन की इस पहल का उद्देश्य बराबर गुफाओं को एक स्वच्छ और बेहतर पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करना है। इसका लक्ष्य इसे यूनेस्को विश्व धरोहर सूची में शामिल कराने की दिशा में आगे बढ़ाना भी है। अभियान के माध्यम से लोगों से अपील की गई कि बराबर हमारी ऐतिहासिक धरोहर है, जिसकी स्वच्छता और सुरक्षा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। आयोजन में लोगों की सक्रिय सहभागिता ने स्वच्छ, स्वस्थ और विकसित जहानाबाद के निर्माण का संदेश दिया।