A2Z सभी खबर सभी जिले की

डिंडोरी के वार्ड नंबर 2 सुबखार में गंदे पानी की आपूर्ति, बीमारी फैलने की आशंका

कभी जलापूर्ति पूरी तरह बाधित, तो कभी गंदे मटमैले पानी की सप्लाई

गणेश पाण्डे, डिण्डौरी

डिंडोरी। नगर परिषद डिंडोरी के वार्ड नंबर 2 सुबखार क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था को लेकर रहवासियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर परिषद द्वारा नियमित और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के बजाय कभी जलापूर्ति पूरी तरह बाधित रहती है तो कभी गंदे एवं मटमैले पानी की आपूर्ति की जाती है।

रहवासियों के अनुसार, नलों से आने वाला पानी इतना गंदा और मटमैला है कि उसे पीने के लिए इस्तेमाल करना मुश्किल है। ऐसे पानी के सेवन से बीमारियां फैलने की आशंका बनी हुई है। बारिश के मौसम में दूषित पानी की समस्या को लेकर लोगों की चिंता और बढ़ गई है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा के लिए भी उन्हें परेशानी उठानी पड़ रही है। एक ओर कई बार पानी की आपूर्ति पूरी तरह बंद रहती है, वहीं दूसरी ओर जब पानी आता है तो उसकी गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े होते हैं।

Related Articles

रहवासियों ने नगर परिषद से मांग की है कि वार्ड नंबर 2 सुबखार में पेयजल व्यवस्था की तत्काल जांच कराकर नियमित एवं स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। साथ ही दूषित पानी की समस्या के कारणों का पता लगाकर स्थायी समाधान किया जाए, ताकि लोगों के स्वास्थ्य पर किसी तरह का खतरा न हो।

स्थानीय नागरिकों की मांग है—पानी की नियमित आपूर्ति के साथ स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराया जाए।जब इस संबंध में मुख्य नगर पालिका अधिकारी से फोन पर संपर्क करने का प्रसास किया गया तो उनके द्वारा कॉल रिसीव नही किया गया

Show More
Back to top button