मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
वित्तविहीन शिक्षकों की बैठक को लेकर हंगामा, सपा प्रत्याशी लाल बिहारी यादव पहुंचे डीआईओएस कार्यालय सपा ने लगाया भाजपा को लाभ पहुंचाने का आरोप*मां गंगा की कृपा सभी पर बनी रहे, सब स्वस्थ और समृद्ध रहें: दिव्या मित्तल*त्योहारों की सुरक्षा को लेकर अलर्ट, एडीजी ने सड़कों पर उतरकर परखी व्यवस्थाहमीरपुर :फल विक्रेता की मौत के बाद पोस्टमार्टम में मिली गोली, परिजनों ने सड़क पर लगाया जाममहिला-नवजात की मौत के बाद ब्रह्मदेव अस्पताल सील, अस्पताल संचालक मौके से फरारबड़वानी में कालिका माता मंदिर में अष्टमी पर हुआ रात्रि जागरण 24 अक्टूबर को 28 वा विशाल भंडाराअष्टमी पर हवन-पूजन, कन्याभोज और भंडारे का आयोजनहमीरपुर :22 अक्टूबर तक प्रस्तुत किए जा सकेंगे आपत्ति एवं सुझाव, 24 अक्टूबर को आयोजित होगा द्वितीय विशेष अभियान दिवसहमीरपुर :खाद की दुकानों पर छापा, जय महाकाल ट्रेडर्स का लाइसेंस निलंबित,स्टॉक और बिक्री रजिस्टर नहीं मिले, बालाजी खाद भंडार को चेतावनीहमीरपुर :पुरानी रंजिश में गोली चलने का आरोप, पिता-पुत्र समेत आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्जवित्तविहीन शिक्षकों की बैठक को लेकर हंगामा, सपा प्रत्याशी लाल बिहारी यादव पहुंचे डीआईओएस कार्यालय सपा ने लगाया भाजपा को लाभ पहुंचाने का आरोप*मां गंगा की कृपा सभी पर बनी रहे, सब स्वस्थ और समृद्ध रहें: दिव्या मित्तल*त्योहारों की सुरक्षा को लेकर अलर्ट, एडीजी ने सड़कों पर उतरकर परखी व्यवस्थाहमीरपुर :फल विक्रेता की मौत के बाद पोस्टमार्टम में मिली गोली, परिजनों ने सड़क पर लगाया जाममहिला-नवजात की मौत के बाद ब्रह्मदेव अस्पताल सील, अस्पताल संचालक मौके से फरारबड़वानी में कालिका माता मंदिर में अष्टमी पर हुआ रात्रि जागरण 24 अक्टूबर को 28 वा विशाल भंडाराअष्टमी पर हवन-पूजन, कन्याभोज और भंडारे का आयोजनहमीरपुर :22 अक्टूबर तक प्रस्तुत किए जा सकेंगे आपत्ति एवं सुझाव, 24 अक्टूबर को आयोजित होगा द्वितीय विशेष अभियान दिवसहमीरपुर :खाद की दुकानों पर छापा, जय महाकाल ट्रेडर्स का लाइसेंस निलंबित,स्टॉक और बिक्री रजिस्टर नहीं मिले, बालाजी खाद भंडार को चेतावनीहमीरपुर :पुरानी रंजिश में गोली चलने का आरोप, पिता-पुत्र समेत आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
जैसलमेरराजस्थान

आदर्श विद्या मंदिर की बहनों ने जवानों के साथ मनाया रक्षा बंधन त्योहार

आदर्श विद्या मंदिर की बहनों ने जवानों के साथ मनाया रक्षा बंधन त्योहार
WhatsApp Facebook

नाचना (जैसलमेर): देश के रक्षकों को बंधी रक्षा की डोर, आदर्श विद्या मंदिर की बहनों ने जवानों संग मनाया रक्षाबंधन
​नाचना। आदर्श शिक्षण संस्थान जैसलमेर द्वारा संचालित स्थानीय आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक, नाचना की छात्राओं ने सीमा पर तैनात आर्मी जवानों और पुलिसकर्मियों के साथ रक्षाबंधन का पर्व अत्यंत हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया। बहनों ने जवानों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर उनकी दीर्घायु एवं देश रक्षा का संकल्प लिया।
​विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य विक्रम सिंह चारण ने बताया कि इस पावन अवसर पर 811 CETC के कर्नल अनिल कुमार ने छात्राओं का स्वागत करते हुए उन्हें रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बहनों को उत्कृष्ट संस्कारमय वातावरण में शिक्षा ग्रहण करने और भविष्य में सर्वोत्तम परिणाम हासिल कर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। कर्नल अनिल कुमार ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के ऐतिहासिक व प्रेरणादायी प्रसंग साझा करते हुए छात्राओं का मनोबल बढ़ाया और उन्हें देश सेवा का महत्व समझाया।
​इसी क्रम में, नाचना पुलिस थाने में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सहायक उपनिरीक्षक लक्ष्मण राम ने भी सभी छात्राओं को पर्व की शुभकामनाएं देते हुए जवानों की ओर से बहनों की सुरक्षा का वचन दिया।
​कार्यक्रम को सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने में शिशु वाटिका प्रभारी भगवान सिंह, आचार्य राणीदान तथा आचार्या चेतना एवं रानी का विशेष सहयोग रहा। पूरे आयोजन के दौरान परिसर देश भक्ति के जयकारों और आत्मीयता के माहौल से सराबोर रहा।