मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले भाजपा नेता शिवराम कन्नौज, मनावर विधानसभा की प्रमुख समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर रखीं मांगेंसीतापुर में भव्य मितानिन सम्मान समारोह, विधायक टोप्पो ने किया दीदियों का सम्मानमुरादाबाद-बरेली रेल मार्ग शाहाबाद-सिरौली होकर निकालने की मांगकठ्ठीवाड़ा पुलिस ने की 1,00,440 रुपए की अवैध शराब जप्त कीलोकेशन – नैनपुर संवाददाता – सत्येन्द्र तिवारी नैनपुर से 9399424203 स्लग — जिले के एक सो छियानवे तीर्थ यात्री काशी, बनारस अयोध्या तीर्थ यात्रा के लिए हुए रवाना नगर पालिकाअखंड भारत न्यूज़ प्रतिनिधि बड़वाह। :-शासकीय विधि महाविद्यालय खरगोन में युवा उत्सव 2026-27 का शुभारम्भ।अखंड भारत न्यूज़ बड़वाह से गोविंद सिंह चौहान की रिपोर्ट । -महेश्वर में 70 शिक्षकों को दिया गया कृत्रिम बुद्धिमत्ता का प्रशिक्षण ।बानसूर में उद्यमियों का हुआ मार्गदर्शन, सरकारी योजनाओं से जुड़कर बनेंगे आत्मनिर्भर एमएसएमई जागरूकता कार्यक्रम में विश्वकर्मा, मुख्यमंत्री स्वरोजगार, ODOP और निवेश प्रोत्साहन योजनहमीरपुर :निर्वाचन व्यय संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान के लिए बैठकहमीरपुर :राजकीय इंटर कॉलेज में ‘एक स्वर, एक संविधान’ कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने किया प्रस्तावना का सामूहिक वाचनमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले भाजपा नेता शिवराम कन्नौज, मनावर विधानसभा की प्रमुख समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर रखीं मांगेंसीतापुर में भव्य मितानिन सम्मान समारोह, विधायक टोप्पो ने किया दीदियों का सम्मानमुरादाबाद-बरेली रेल मार्ग शाहाबाद-सिरौली होकर निकालने की मांगकठ्ठीवाड़ा पुलिस ने की 1,00,440 रुपए की अवैध शराब जप्त कीलोकेशन – नैनपुर संवाददाता – सत्येन्द्र तिवारी नैनपुर से 9399424203 स्लग — जिले के एक सो छियानवे तीर्थ यात्री काशी, बनारस अयोध्या तीर्थ यात्रा के लिए हुए रवाना नगर पालिकाअखंड भारत न्यूज़ प्रतिनिधि बड़वाह। :-शासकीय विधि महाविद्यालय खरगोन में युवा उत्सव 2026-27 का शुभारम्भ।अखंड भारत न्यूज़ बड़वाह से गोविंद सिंह चौहान की रिपोर्ट । -महेश्वर में 70 शिक्षकों को दिया गया कृत्रिम बुद्धिमत्ता का प्रशिक्षण ।बानसूर में उद्यमियों का हुआ मार्गदर्शन, सरकारी योजनाओं से जुड़कर बनेंगे आत्मनिर्भर एमएसएमई जागरूकता कार्यक्रम में विश्वकर्मा, मुख्यमंत्री स्वरोजगार, ODOP और निवेश प्रोत्साहन योजनहमीरपुर :निर्वाचन व्यय संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान के लिए बैठकहमीरपुर :राजकीय इंटर कॉलेज में ‘एक स्वर, एक संविधान’ कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने किया प्रस्तावना का सामूहिक वाचन
A2Z सभी खबर सभी जिले की

मां के नाम कविता; मां की महिमा का किया गुणगान, साहित्यकारों ने दी काव्यांजलि

मां के नाम कविता; मां की महिमा का किया गुणगान, साहित्यकारों ने दी काव्यांजलि
WhatsApp Facebook

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार।। शहर की मूर्धन्य साहित्यकार स्व. श्रीमती दुर्गा पाठक के दसवें पुण्य स्मरण दिवस पर शगुन संस्था द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी ‘एक कविता मां के नाम’ काव्यांजलि कार्यक्रम का आयोजन सिंघाना स्थित निजी स्कूल में किया गया। कार्यक्रम में साहित्यकारों और विद्यार्थियों ने मां की ममता, त्याग, समर्पण और राष्ट्रभक्ति पर आधारित रचनाओं का पाठ कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथि किशोर कुमार बागेश्वर, भरत बरफा, गोविंद सेन एवं अध्यक्षता कर रहे साहित्यकार विश्वदीप मिश्रा ने दीप प्रज्वलित कर किया। अध्यक्षता कर रहे विश्वदीप मिश्रा ने मां की महिमा और राष्ट्रभक्ति का मर्मस्पर्शी चित्रण करते हुए रचना प्रस्तुत की— “तू दिखती बलिदान में, धड़के सेना के जवान में। मां भारती के रूप में दिखती, तू तिरंगा निशान में।”

साहित्यकार अल्का पंडित बड़वानी ने मां को समर्पित कविता में कहा, “काव्य की धारा सी थी तुम, रचनाओं की अद्भुत गजल सी थी तुम।” संदीप जाजमे ने मां की महिमा का गुणगान करते हुए कहा कि ईश्वर को भी मां ने जन्म दिया है। वरिष्ठ साहित्यकार गोविंद सेन ने मां के त्याग और समर्पण को रेखांकित करते हुए रचना पाठ किया— “मां ममता की है नदी, बहती है अविराम, उसने जीवन कर दिया संतानों के नाम।”

किशोर बागेश्वर, योगिता उपाध्याय और दीपक पटवा ने भी मां की ममता पर आधारित रचनाएं प्रस्तुत कीं। कुलदीप पंड्या ने ‘चढ़ावा चोरी’ और छात्र आंदोलन जैसे समसामयिक विषयों पर अपनी रचनाओं के माध्यम से तीखा प्रहार किया। राजा पाठक ने पैरोडी के माध्यम से विद्यार्थियों को मोबाइल के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया।

काव्य गोष्ठी में पंकज प्रखर, अरविंद पंड्या अंजड़, अनिका पाठक सहित अन्य साहित्यकारों ने काव्य पाठ किया। शुभी पाठक ने मां पर आधारित गीत प्रस्तुत किया। जन शिक्षक ओमप्रकाश राठौर ने अतिथियों एवं साहित्यकारों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन मुकेश मेहता ने किया, जबकि आभार शालिनी पाठक ने माना।

कार्यक्रम में साहित्यप्रेमियों, विद्यार्थियों एवं गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता कर स्व. दुर्गा पाठक की साहित्यिक स्मृतियों को नमन किया।