मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले भाजपा नेता शिवराम कन्नौज, मनावर विधानसभा की प्रमुख समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर रखीं मांगेंसीतापुर में भव्य मितानिन सम्मान समारोह, विधायक टोप्पो ने किया दीदियों का सम्मानमुरादाबाद-बरेली रेल मार्ग शाहाबाद-सिरौली होकर निकालने की मांगकठ्ठीवाड़ा पुलिस ने की 1,00,440 रुपए की अवैध शराब जप्त कीलोकेशन – नैनपुर संवाददाता – सत्येन्द्र तिवारी नैनपुर से 9399424203 स्लग — जिले के एक सो छियानवे तीर्थ यात्री काशी, बनारस अयोध्या तीर्थ यात्रा के लिए हुए रवाना नगर पालिकाअखंड भारत न्यूज़ प्रतिनिधि बड़वाह। :-शासकीय विधि महाविद्यालय खरगोन में युवा उत्सव 2026-27 का शुभारम्भ।अखंड भारत न्यूज़ बड़वाह से गोविंद सिंह चौहान की रिपोर्ट । -महेश्वर में 70 शिक्षकों को दिया गया कृत्रिम बुद्धिमत्ता का प्रशिक्षण ।बानसूर में उद्यमियों का हुआ मार्गदर्शन, सरकारी योजनाओं से जुड़कर बनेंगे आत्मनिर्भर एमएसएमई जागरूकता कार्यक्रम में विश्वकर्मा, मुख्यमंत्री स्वरोजगार, ODOP और निवेश प्रोत्साहन योजनहमीरपुर :निर्वाचन व्यय संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान के लिए बैठकहमीरपुर :राजकीय इंटर कॉलेज में ‘एक स्वर, एक संविधान’ कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने किया प्रस्तावना का सामूहिक वाचनमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले भाजपा नेता शिवराम कन्नौज, मनावर विधानसभा की प्रमुख समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर रखीं मांगेंसीतापुर में भव्य मितानिन सम्मान समारोह, विधायक टोप्पो ने किया दीदियों का सम्मानमुरादाबाद-बरेली रेल मार्ग शाहाबाद-सिरौली होकर निकालने की मांगकठ्ठीवाड़ा पुलिस ने की 1,00,440 रुपए की अवैध शराब जप्त कीलोकेशन – नैनपुर संवाददाता – सत्येन्द्र तिवारी नैनपुर से 9399424203 स्लग — जिले के एक सो छियानवे तीर्थ यात्री काशी, बनारस अयोध्या तीर्थ यात्रा के लिए हुए रवाना नगर पालिकाअखंड भारत न्यूज़ प्रतिनिधि बड़वाह। :-शासकीय विधि महाविद्यालय खरगोन में युवा उत्सव 2026-27 का शुभारम्भ।अखंड भारत न्यूज़ बड़वाह से गोविंद सिंह चौहान की रिपोर्ट । -महेश्वर में 70 शिक्षकों को दिया गया कृत्रिम बुद्धिमत्ता का प्रशिक्षण ।बानसूर में उद्यमियों का हुआ मार्गदर्शन, सरकारी योजनाओं से जुड़कर बनेंगे आत्मनिर्भर एमएसएमई जागरूकता कार्यक्रम में विश्वकर्मा, मुख्यमंत्री स्वरोजगार, ODOP और निवेश प्रोत्साहन योजनहमीरपुर :निर्वाचन व्यय संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान के लिए बैठकहमीरपुर :राजकीय इंटर कॉलेज में ‘एक स्वर, एक संविधान’ कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने किया प्रस्तावना का सामूहिक वाचन
A2Z सभी खबर सभी जिले की

फल्गु नदी में पानी का बहाव बढ़ने से किसानों को उम्मीद

फल्गु नदी में पानी का बहाव बढ़ने से किसानों को उम्मीद
WhatsApp Facebook


जहानाबाद। जिले में फल्गु नदी का जलस्तर बढ़ने से किसानों को बड़ी राहत मिली है। लंबे समय से बारिश न होने के कारण धान की फसलें सूखने की कगार पर थीं, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई थी। नदी में पानी आने से अब सिंचाई के लिए पर्याप्त जल मिलने की उम्मीद जगी है। प्रशासन ने संभावित बाढ़ और तटबंधों की सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। जिले में वर्षा की कमी के चलते जलस्तर लगातार नीचे जा रहा था, जिससे कई क्षेत्रों में पानी का संकट गहरा गया था। किसानों ने धान की रोपाई तो कर दी थी, लेकिन पर्याप्त बारिश के अभाव में उनकी फसलें सूखने लगी थीं। इस स्थिति ने किसानों को आर्थिक नुकसान की आशंका से घेर लिया था।

फल्गु नदी में पानी का बहाव बढ़ने के बाद किसानों को उम्मीद है कि नहरों के माध्यम से खेतों तक पानी पहुंचाया जा सकेगा। इससे धान की फसल को समय पर सिंचाई मिल पाएगी और सूख रही फसलों को बचाया जा सकेगा। किसानों का मानना है कि इससे इस वर्ष अच्छी पैदावार की संभावना बढ़ गई है।
जिला प्रशासन को झारखंड के कई इलाकों में लगातार बारिश होने की सूचना मिली थी। इसके कारण फल्गु नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने की आशंका जताई गई थी। नदी में अधिक पानी आने से तटबंधों पर दबाव बढ़ने और उनके क्षतिग्रस्त होने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाए हैं।

जिला पदाधिकारी ने फल्गु नदी के तटबंधों का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नदी के जलस्तर पर लगातार नजर रखने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह अलर्ट रहने का निर्देश दिए। अधिकारियों को तटबंधों की निगरानी करने और आवश्यकता पड़ने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने को भी कहा गया है।