



दिल्ली खबर
दिनांक 20 अगस्त 2026
मॉडल टाउन-लाल बाग क्षेत्र में निशुल्क हेल्थ कैंप आयोजित
दिल्ली के मॉडल टाउन-लाल बाग क्षेत्र में स्मार्ट केयर फाउंडेशन द्वारा निशुल्क हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में क्षेत्रवासियों के लिए निशुल्क एक्सरे जांच एवं ब्लड टेस्ट की सुविधा उपलब्ध कराई गई।
कैंप में कुल 376 लाभार्थियों ने स्वास्थ्य जांच का लाभ लिया। साथ ही सभी लाभार्थियों को जांच की रिपोर्ट तुरंत उपलब्ध कराई गई, जिससे उन्हें अपनी स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी समय पर मिल सकी।
स्मार्ट केयर फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर का उद्देश्य क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं आसानी से उपलब्ध कराना रहा।
रिपोर्ट: सूरज गुप्ता
दिल्ली


