A2Z सभी खबर सभी जिले की

लगातार बारिश के बीच कलेक्टर ने नर्मदा नदी पुल एवं डेम घाट का किया निरीक्षण

डिंडौरी, 19अगस्त 2026

जिले में कल से लगातार हो रही बारिश को देखते हुए कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने आज जोगीटिकरिया स्थित नर्मदा नदी पुल एवं डिंडौरी स्थित पुल नर्मदा डेम घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने नदी के जलस्तर एवं पुल-घाट की स्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुरक्षा एवं सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्रीमती भदौरिया ने जिलेवासियों से अपील की है कि लगातार बारिश एवं नदी-नालों में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें। अत्यंत आवश्यक कार्य होने पर ही सावधानीपूर्वक आवागमन करें तथा नदी, नालों एवं जलभराव वाले क्षेत्रों से दूरी बनाए रखें।
उन्होंने कहा कि सभी जिलेवासी सतर्क रहें, सुरक्षित रहें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। किसी भी विपरीत परिस्थिति में तत्काल संबंधित प्रशासनिक अथवा पुलिस अधिकारियों को सूचना दें।

Related Articles
Show More
Back to top button