*खापरखेड़ा*। “एक साल का सफर, विश्वास से हरियाली तक” ठीक एक साल पहले *ग्राम पंचायत खापरखेड़ा* द्वारा *शांति धाम* परिसर में लगभग 200 छोटे-छोटे पौधे स्नेह और उम्मीद के साथ रोपे गए थे। आज वे पौधे पेड़ बनकर इस पवित्र स्थान की शोभा बढ़ा रहे हैं। उनकी छांव और हरियाली से पूरा परिसर मन को शांति देने वाला बन गया है। यह पुण्य कार्य *ग्राम पंचायत खापरखेड़ा के युवा सरपंच सुलभ गोयदानी* के नेतृत्व में किया गया था। सरपंच और पंचायत सदस्यों की नियमित देखभाल के कारण आज पौधे पेड़ों में तब्दील हो गए हैं।
सरपंच *सुलभ गोयदानी* ने कहा – “पौधों से पेड़ बनने का यह सफर हमें सिखाता है कि सही देखभाल और नेक नीयत से किया गया हर काम एक दिन जरूर रंग लाता है। प्रकृति का यह रूप हमारे मन को असीम शांति देता है।”
उन्होंने समस्त ग्रामवासियों से अपील की कि आइए हम सब मिलकर अपने पर्यावरण को हरा-भरा बनाएं और अधिक से अधिक पेड़ लगाने का संकल्प लें।
ग्रामवासियों ने भी इस पहल की सराहना की और कहा कि शांति धाम अब पहले से कहीं ज्यादा सुंदर और स्वच्छ लगने लगा है।

