A2Z सभी खबर सभी जिले की

मॉर्निंग क्रिकेट क्लब की कावड़ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब

सेमल्दा से मनावर तक गूंजा हर-हर महादेव



रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार।। मॉर्निंग क्रिकेट क्लब द्वारा सावन मास के पावन अवसर पर सोमवार को भव्य कावड़ यात्रा निकाली गई। सुबह करीब 7 बजे सेमल्दा से कावड़ियों ने नर्मदा जल लेकर मनावर के लिए पैदल प्रस्थान किया। करीब चार घंटे चली यात्रा के दौरान ‘हर-हर महादेव’, ‘बोल बम’ और ‘जय नर्मदा मैया’ के जयघोष से पूरा मार्ग शिवमय हो गया। सुबह करीब 11 बजे कावड़ यात्रा मनावर पहुंची। कावड़ियों ने नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में नर्मदा जल से भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इसके बाद बकनाथ अटल दरबार मंदिर में भी नर्मदा जल अर्पित कर पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं अच्छी वर्षा की कामना की।

यात्रा में बड़ी संख्या में युवाओं सहित श्रद्धालु शामिल हुए। मार्ग में श्रद्धालुओं द्वारा कावड़ियों के स्वागत एवं सेवा की व्यवस्था की गई। मॉर्निंग क्रिकेट क्लब के सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालुओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

Show More
Back to top button