मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
*डॉ. जसवंत यादव को श्रद्धांजलि देने उमड़ा जनसैलाब, अलवर आवास पर दिग्गज नेताओं का लगा तांता*नेहरू इंटरमीडिएट कॉलेज फुलवरिया में वार्षिकोत्सव मनाया गया।अलवर बना श्रद्धांजलि का केंद्र, जसवंत यादव के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर नम हुईं हर आंखमुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत गोपालपुर उप स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य शिविर आयोजितए 412 हितग्राहियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण’बाल दिवस पर कोर विश्वविद्यालय में ‘पथ प्रदर्शन’, 24 विद्यालयों के 1,500 विद्यार्थियों ने लिया भागजनजातीय गौरव दिवस पर जबलपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री ने डिंडौरी की उजियारो बाई को मिला सम्मानप्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा विश्व आदिवासी दिवस को लेकर दिए गए बयान के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिया राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को ज्ञापन,अंजड़ क्षेत्र में भूकंप झटके महसूस लोगों में मचा कोहराम।अर्द्धवार्षिक परीक्षा में बदलाव : 28 नवंबर की परीक्षा अब दूसरी पारी में*राजेश कुमार एग्रीस्टैक लागू करने से पहले बंदोबस्त और जमाबंदी की प्रक्रिया पूरी की जाए: सुखनंदन चौधरी जम्मू-कश्मीर में राजस्व रिकॉर्ड का व्यापक सेटलमेंट एवं री-सेटलमेंट करवाने की*डॉ. जसवंत यादव को श्रद्धांजलि देने उमड़ा जनसैलाब, अलवर आवास पर दिग्गज नेताओं का लगा तांता*नेहरू इंटरमीडिएट कॉलेज फुलवरिया में वार्षिकोत्सव मनाया गया।अलवर बना श्रद्धांजलि का केंद्र, जसवंत यादव के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर नम हुईं हर आंखमुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत गोपालपुर उप स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य शिविर आयोजितए 412 हितग्राहियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण’बाल दिवस पर कोर विश्वविद्यालय में ‘पथ प्रदर्शन’, 24 विद्यालयों के 1,500 विद्यार्थियों ने लिया भागजनजातीय गौरव दिवस पर जबलपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री ने डिंडौरी की उजियारो बाई को मिला सम्मानप्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा विश्व आदिवासी दिवस को लेकर दिए गए बयान के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिया राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को ज्ञापन,अंजड़ क्षेत्र में भूकंप झटके महसूस लोगों में मचा कोहराम।अर्द्धवार्षिक परीक्षा में बदलाव : 28 नवंबर की परीक्षा अब दूसरी पारी में*राजेश कुमार एग्रीस्टैक लागू करने से पहले बंदोबस्त और जमाबंदी की प्रक्रिया पूरी की जाए: सुखनंदन चौधरी जम्मू-कश्मीर में राजस्व रिकॉर्ड का व्यापक सेटलमेंट एवं री-सेटलमेंट करवाने की
A2Z सभी खबर सभी जिले की

वंदे मातरम् दो शब्द नहीं, हमारे देश का प्रतीक है : चंचल पाटीदार

वंदे मातरम् दो शब्द नहीं, हमारे देश का प्रतीक है : चंचल पाटीदार
WhatsApp Facebook



रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कांग्रेस मुख्यालय पर भारत के राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के कथित सार्वजनिक अपमान के विरोध में भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन एवं कैंडल मार्च आयोजित किए गए। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण धार जिला द्वारा मनावर नगर में विशाल कैंडल मार्च निकाला गया।

कैंडल मार्च का शुभारंभ मनावर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा से हुआ। भाजपा कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां एवं मोमबत्तियां लेकर गांधी चौराहा होते हुए मनावर-सिंघाना स्थित कांग्रेस कार्यालय पहुंचे, जहां मार्च का समापन हुआ। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने “वंदे मातरम् का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान” जैसे नारों के साथ राष्ट्रगीत के सम्मान की आवाज बुलंद की।

कांग्रेस कार्यालय प्रांगण में उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने सम्मानपूर्वक वंदे मातरम् का सामूहिक गान किया। कैंडल मार्च के समापन अवसर पर भाजपा ग्रामीण धार जिलाध्यक्ष चंचल पाटीदार ने कहा, “वंदे मातरम् केवल दो शब्द नहीं हैं, यह हमारे देश का प्रतीक है। राष्ट्रगीत का अपमान देश का अपमान है।

वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि देश की स्वतंत्रता, राष्ट्रभक्ति और करोड़ों भारतीयों की भावनाओं का प्रतीक है। इसके सम्मान के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ देश का राष्ट्रभक्त समाज स्वीकार नहीं करेगा। भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रगौरव और राष्ट्रीय प्रतीकों के सम्मान के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।”

कैंडल मार्च में बड़ी संख्या में भाजपा जिला पदाधिकारी, मोर्चा जिला अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं राष्ट्रभक्त नागरिक शामिल हुए। सभी ने हाथों में तख्तियां लेकर शांतिपूर्ण ढंग से राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के सम्मान की मांग उठाई।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगौरव एवं राष्ट्रगीत के सम्मान का संकल्प लेते हुए कहा कि देश की एकता, अखंडता एवं राष्ट्रीय भावना के प्रतीकों का अपमान किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।