मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
आयुष्मान भारत योजना के नाम पर फर्जी उपचार कर शासन को करोड़ों रुपये की आर्थिक क्षति पहुंचाने के कथित षड्यंत्र का खुलासा,डिंडौरी नगर परिषद में एएचपी आवास घोटाला” अभी और खुल सकते हैं राजसुभाष इंटर कॉलेज में 8 किमी दौड़ का आयोजन, सपा नेता डा जीराज यादव ने झंडी दिखाकर किया शुभारंभवोट बचाओ–देश बचाओ महारैली में शामिल हुए युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष पुष्पराज पटेल, साथियों के साथ पहुंचे दिल्ली के रामलीला मैदानजिला पूंछ पुलिस ने दर्ज की तीन एफआईआर, नाका चेकिंग के दौरान 12 मवेशियों को कराया मुक्त सुरनकोट, 31 अक्टूबर: मवेशियों के अवैध परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे निरंतर अभियान के तहत, पुलिसहमीरपुर :गैस वेल्डिंग सिलेंडर फटने से युवक झुलसा, इलाके में मची अफरा-तफरीहमीरपुर :बिवांर में रोडवेज बस और ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत, एक दर्जन से अधिक यात्री घायल, पीईटी और छात्रवृत्ति परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थी व बच्चे भी हादसे का शिकार,हमीरपुर :चौरा देवी मंदिर मैदान में मेगा विधिक सहायता शिविर का आयोजन, हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति ने किया शुभारंभहमीरपुर :संदिग्ध परिस्थितिय में किशोरी की मौत,आत्महत्या और मिर्गी के दौरे के बीच उलझी मौत की गुत्थीअंबेडकरनगर में सेवानिवृत्त दरोगा ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जानआयुष्मान भारत योजना के नाम पर फर्जी उपचार कर शासन को करोड़ों रुपये की आर्थिक क्षति पहुंचाने के कथित षड्यंत्र का खुलासा,डिंडौरी नगर परिषद में एएचपी आवास घोटाला” अभी और खुल सकते हैं राजसुभाष इंटर कॉलेज में 8 किमी दौड़ का आयोजन, सपा नेता डा जीराज यादव ने झंडी दिखाकर किया शुभारंभवोट बचाओ–देश बचाओ महारैली में शामिल हुए युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष पुष्पराज पटेल, साथियों के साथ पहुंचे दिल्ली के रामलीला मैदानजिला पूंछ पुलिस ने दर्ज की तीन एफआईआर, नाका चेकिंग के दौरान 12 मवेशियों को कराया मुक्त सुरनकोट, 31 अक्टूबर: मवेशियों के अवैध परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे निरंतर अभियान के तहत, पुलिसहमीरपुर :गैस वेल्डिंग सिलेंडर फटने से युवक झुलसा, इलाके में मची अफरा-तफरीहमीरपुर :बिवांर में रोडवेज बस और ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत, एक दर्जन से अधिक यात्री घायल, पीईटी और छात्रवृत्ति परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थी व बच्चे भी हादसे का शिकार,हमीरपुर :चौरा देवी मंदिर मैदान में मेगा विधिक सहायता शिविर का आयोजन, हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति ने किया शुभारंभहमीरपुर :संदिग्ध परिस्थितिय में किशोरी की मौत,आत्महत्या और मिर्गी के दौरे के बीच उलझी मौत की गुत्थीअंबेडकरनगर में सेवानिवृत्त दरोगा ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
A2Z सभी खबर सभी जिले की

समय-सीमा बैठक में कलेक्टर ने योजनाओं एवं लंबित प्रकरणों की समीक्षा की , जनविश्वास अभियान 21 अगस्त 2026 को मेंहदवानी में होगी आयोजित

समय-सीमा बैठक में कलेक्टर ने योजनाओं एवं लंबित प्रकरणों की समीक्षा की , जनविश्वास अभियान 21 अगस्त 2026 को मेंहदवानी में होगी आयोजित
WhatsApp Facebook

    डिंडौरी कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक लेकर जिले में संचालित विभिन्न शासकीय योजनाओं, विकास कार्यों एवं जनहित से जुड़े प्रकरणों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की। बैठक में सीईओ जिला पंचायत दिव्यांशु चौधरी, अपर कलेक्टर जेपी यादव, संयुक्त कलेक्टर सुश्री भारती मेरावी, डिप्टी कलेक्टर वैधनाथ वासनिक  सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। 

    कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों की विभागवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को अधिक समय से लंबित प्रकरणों का सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से 50 से 100 दिवस से लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए कहा कि नागरिकों की समस्याओं के निराकरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो तथा शिकायतों का समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

      कलेक्टर श्रीमती भदौरिया ने जन विश्वास अभियान शिविरों को शासन की योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए निर्देश दिए कि शिविर आयोजित होने से पूर्व सभी विभाग अपने-अपने लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों को विभागीय योजनाओं एवं सेवाओं से संबंधित प्रकरणों की नियमित समीक्षा करने तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए।

      बैठक में आगामी 21 अगस्त 2026 को मेंहदवानी में आयोजित होने वाले जन विश्वास अभियान की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अभियान से जुड़ी सभी तैयारियां निर्धारित समय से पूर्व पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने शिविर में आमजन की सुविधा, विभागीय योजनाओं की जानकारी एवं सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए कार्यक्रम को व्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से आयोजित करने के निर्देश दिए।

समय-सीमा बैठक के दौरान कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने जिले के समस्त राजस्व अधिकारियों, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक एवं पटवारियों को निर्देश दिए कि जिले के सभी कृषकों की ई-केवाईसी एवं फार्मर आईडी तैयार करने का कार्य निर्धारित समय-सीमा में अनिवार्य रूप से पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा विलंब न हो। संबंधित अधिकारी-कर्मचारी अपने क्षेत्र के कृषकों से समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्यवाही शीघ्र पूर्ण कराएं, ताकि सभी पात्र कृषकों को शासन की विभिन्न कृषि योजनाओं, अनुदान एवं अन्य सुविधाओं का लाभ समय पर प्राप्त हो सके।