A2Z सभी खबर सभी जिले की

हमीरपुर :निकली विशाल तिरंगा यात्रा, गूंजे देशभक्ति के नारे

मौदहा से जिला ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट 

मौदहा, हमीरपुर। हर घर तिरंगा अभियान के तहत मानवाधिकार सहायता संघ-अंतरराष्ट्रीय के जिला कार्यालय हमीरपुर की ओर से शुक्रवार को कस्बे में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। बाइक और कारों के काफिले के साथ निकली यात्रा में संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुए।

Related Articles

तिरंगा यात्रा कस्बे में स्थित जिला कार्यालय, फायर ब्रिगेड के पास से शुरू होकर विराट राठ तिराहा, बड़ा चौराहा, थाना चौराहा और देवी चौराहा होते हुए स्टेशन मुख्य मार्ग स्थित अंबेडकर पार्क पहुंची। यात्रा के दौरान राष्ट्रभक्ति के नारे गूंजते रहे और लोगों ने उत्साहपूर्वक तिरंगा लहराया।

अंबेडकर पार्क पहुंचने पर संघ के पदाधिकारियों ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। यात्रा के दौरान मौदहा कोतवाली पुलिस एवं ट्रैफिक पुलिस का सहयोग रहा, जिससे यात्रा सकुशल संपन्न हुई।

यात्रा में जिलाध्यक्ष गफूरुद्दीन, जिला उपाध्यक्ष कुलदीप शिवहरे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुमित सिंह गौतम, नसीम आलम, परवेज खान, डॉ. जगरूप निषाद, अतीक खान, लक्ष्मी ओमर, अनुराधा सिंह, जितेंद्र कुमार, ताहिर खान, इस्तकार अहमद सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। इस दौरान 15 अगस्त को जिला कार्यालय में होने वाले ध्वजारोहण कार्यक्रम की जानकारी भी दी गई।

Show More
Back to top button