मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन, कार्डियक अरेस्ट ने ली जानबड़वानी में 25 अक्टूबर को माँ त्रिवेणी माता का विशाल भंडारा तैयारीयोग्य को लेकर समिति ने की बैठक शरद पूर्णिमा की रात में दूध की प्रसादी की मिलेगी।बड़वानी बिना डीजे शांतिपूर्वक झांकी पर हनुमान मण्डल का सम्मान,s,p, ने सोफा प्रशंसा पत्र।बड़वानी,, तलून के खाटू श्याम जी मंदिर में उमड़ा आस्था का सेलाब।विंध्य सेना ने एडवोकेट रोहित कुमार मोदनवाल का किया स्वागत, युवाओं से किया संवादपांढुर्णा जिले में प्रशासन सक्रिय: सांदीपनि स्कूलों के लिए 51 बसें, मतदाता सूची के लिए विशेष शिविर, जनगणना का प्रशिक्षण और अवैध शराब पर कार्रवाईपटेल कॉलोनी में विकास की नई राह, पेवर्स कार्य का शुभारंभस्वार में युवती के अपहरण-दुष्कर्म मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 23 वर्षीय आरोपी गिरफ्तारनर्मदा की गोद में बसा मनावर नौ देवियों की आराधना से बनेगा आस्था का केंद्र, नौ दिनों तक भक्तिमय रहेगा नगर..मातृ नवमी पर गायत्री परिवार ने किया पितृ तर्पण व पंचकुंडी महायज्ञनाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन, कार्डियक अरेस्ट ने ली जानबड़वानी में 25 अक्टूबर को माँ त्रिवेणी माता का विशाल भंडारा तैयारीयोग्य को लेकर समिति ने की बैठक शरद पूर्णिमा की रात में दूध की प्रसादी की मिलेगी।बड़वानी बिना डीजे शांतिपूर्वक झांकी पर हनुमान मण्डल का सम्मान,s,p, ने सोफा प्रशंसा पत्र।बड़वानी,, तलून के खाटू श्याम जी मंदिर में उमड़ा आस्था का सेलाब।विंध्य सेना ने एडवोकेट रोहित कुमार मोदनवाल का किया स्वागत, युवाओं से किया संवादपांढुर्णा जिले में प्रशासन सक्रिय: सांदीपनि स्कूलों के लिए 51 बसें, मतदाता सूची के लिए विशेष शिविर, जनगणना का प्रशिक्षण और अवैध शराब पर कार्रवाईपटेल कॉलोनी में विकास की नई राह, पेवर्स कार्य का शुभारंभस्वार में युवती के अपहरण-दुष्कर्म मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 23 वर्षीय आरोपी गिरफ्तारनर्मदा की गोद में बसा मनावर नौ देवियों की आराधना से बनेगा आस्था का केंद्र, नौ दिनों तक भक्तिमय रहेगा नगर..मातृ नवमी पर गायत्री परिवार ने किया पितृ तर्पण व पंचकुंडी महायज्ञ
A2Z सभी खबर सभी जिले की

*BCCL CMD मनोज अग्रवाल को जान से मारने की धमकी, धनबाद पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा*

*BCCL CMD मनोज अग्रवाल को जान से मारने की धमकी, धनबाद पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा*
WhatsApp Facebook

धनबाद:-कोल इंडिया की अनुषंगी कंपनी भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) के CMD मनोज कुमार अग्रवाल को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद धनबाद पुलिस अलर्ट हो गई है। पुलिस ने एहतियात के तौर पर CMD के आवास की सुरक्षा बढ़ा दी है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।गुरुवार रात सरायढेला थाना की पुलिस टीम CMD मनोज अग्रवाल के आवास पर पहुंची और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि धमकी किस व्यक्ति ने दी और इसके पीछे क्या मकसद है। धमकी से जुड़े तकनीकी पहलुओं की भी जांच की जा रही है।जानकारी के अनुसार, CMD की ओर से फिलहाल पुलिस को कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। इसके बावजूद मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। अज्ञात नंबर से आए कॉल और धमकी से जुड़े अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस व्यक्ति की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

 

पुलिस धमकी की घटना को हाल के दिनों में हुई कुछ घटनाओं से जोड़कर भी देख रही है। कतरास के छाताबाद में भूधंसान की घटना के बाद स्थानीय लोगों में BCCL प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी देखने को मिली थी। लोगों ने CMD समेत अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग को लेकर प्रदर्शन भी किया था।छाताबाद मामले में बाद में पुलिस ने CMD समेत कई अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इसी बीच CMD को मिली धमकी ने पुलिस की चिंता बढ़ा दी है। हालांकि, धमकी का छाताबाद की घटना से सीधा संबंध है या नहीं, इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है।इसके अलावा पुलिस अवैध कोयला कारोबार से जुड़े लोगों की भूमिका को भी जांच के दायरे में रख रही है। अधिकारियों का कहना है कि धमकी के पीछे की वास्तविक वजह और इसमें शामिल व्यक्ति या लोगों की पहचान जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।फिलहाल धनबाद पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है। CMD के आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस तकनीकी जांच के जरिए धमकी देने वाले तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। अभिषेक श्रीवास्तव की रिपोर्ट ✍️