मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
*डॉ. जसवंत यादव को श्रद्धांजलि देने उमड़ा जनसैलाब, अलवर आवास पर दिग्गज नेताओं का लगा तांता*नेहरू इंटरमीडिएट कॉलेज फुलवरिया में वार्षिकोत्सव मनाया गया।अलवर बना श्रद्धांजलि का केंद्र, जसवंत यादव के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर नम हुईं हर आंखमुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत गोपालपुर उप स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य शिविर आयोजितए 412 हितग्राहियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण’बाल दिवस पर कोर विश्वविद्यालय में ‘पथ प्रदर्शन’, 24 विद्यालयों के 1,500 विद्यार्थियों ने लिया भागजनजातीय गौरव दिवस पर जबलपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री ने डिंडौरी की उजियारो बाई को मिला सम्मानप्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा विश्व आदिवासी दिवस को लेकर दिए गए बयान के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिया राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को ज्ञापन,अंजड़ क्षेत्र में भूकंप झटके महसूस लोगों में मचा कोहराम।अर्द्धवार्षिक परीक्षा में बदलाव : 28 नवंबर की परीक्षा अब दूसरी पारी में*राजेश कुमार एग्रीस्टैक लागू करने से पहले बंदोबस्त और जमाबंदी की प्रक्रिया पूरी की जाए: सुखनंदन चौधरी जम्मू-कश्मीर में राजस्व रिकॉर्ड का व्यापक सेटलमेंट एवं री-सेटलमेंट करवाने की*डॉ. जसवंत यादव को श्रद्धांजलि देने उमड़ा जनसैलाब, अलवर आवास पर दिग्गज नेताओं का लगा तांता*नेहरू इंटरमीडिएट कॉलेज फुलवरिया में वार्षिकोत्सव मनाया गया।अलवर बना श्रद्धांजलि का केंद्र, जसवंत यादव के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर नम हुईं हर आंखमुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत गोपालपुर उप स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य शिविर आयोजितए 412 हितग्राहियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण’बाल दिवस पर कोर विश्वविद्यालय में ‘पथ प्रदर्शन’, 24 विद्यालयों के 1,500 विद्यार्थियों ने लिया भागजनजातीय गौरव दिवस पर जबलपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री ने डिंडौरी की उजियारो बाई को मिला सम्मानप्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा विश्व आदिवासी दिवस को लेकर दिए गए बयान के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिया राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को ज्ञापन,अंजड़ क्षेत्र में भूकंप झटके महसूस लोगों में मचा कोहराम।अर्द्धवार्षिक परीक्षा में बदलाव : 28 नवंबर की परीक्षा अब दूसरी पारी में*राजेश कुमार एग्रीस्टैक लागू करने से पहले बंदोबस्त और जमाबंदी की प्रक्रिया पूरी की जाए: सुखनंदन चौधरी जम्मू-कश्मीर में राजस्व रिकॉर्ड का व्यापक सेटलमेंट एवं री-सेटलमेंट करवाने की
A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरे

नागपंचमी पर महावीर व्यायामशाला का भव्य जुलूस

नागपंचमी पर महावीर व्यायामशाला का भव्य जुलूस
WhatsApp Facebook



रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर, जिला धार। नागपंचमी के पावन अवसर पर वर्षों पुरानी परंपरा के तहत महावीर व्यायामशाला द्वारा सोमवार को नगर में भव्य जुलूस निकाला गया। इसमें व्यायामशाला के सदस्यों, पहलवानों और कुश्ती प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जुलूस नगर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ प्राचीन भिलट देव मंदिर पहुंचा।

मंदिर परिसर में नागपंचमी के अवसर पर पारंपरिक प्रतीकात्मक दंगल हुआ। इसमें 11 जोड़ी पहलवान अखाड़े में उतरे और कुश्ती के दांव-पेच के साथ दमखम दिखाया। पहलवानों के बीच हुए जोरदार मुकाबलों को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे। हर रोमांचक दांव पर दर्शकों ने तालियां बजाकर पहलवानों का उत्साह बढ़ाया।

महावीर व्यायामशाला के उस्ताद श्याम बाबा आदिवाल ने बताया कि नागपंचमी पर दंगल की परंपरा वर्षों से चली आ रही है। वहीं अध्यक्ष कैलाश राठौड़ ने कहा कि आयोजन का उद्देश्य युवा पीढ़ी को पारंपरिक खेल कुश्ती और व्यायाम से जोड़ना, खेल भावना, अनुशासन और भाईचारे को बढ़ावा देना है।

इस अवसर पर महावीर व्यायाम शाला के ट्रेनर यशपाल राणा चौहान, माधव सेन, अशोक सेन, पहलवान भारत कुशवाह, संजय पाटीदार, संजय कुशवाह, लोकेश राठौड़, शिवम सेन सहित अन्य पहलवान सदस्य मौजूद रहे।

भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मोनू पाटीदार एवं कनिष्का कंप्यूटर सेंटर संचालक सचिन दामके ने भी पहलवानों का उत्साहवर्धन किया। नागपंचमी पर हुए आयोजन में धार्मिक आस्था के साथ खेल और पारंपरिक संस्कृति का संगम देखने को मिला। नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे कुश्ती प्रेमियों ने दंगल का आनंद लिया।