मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
*बरेली के बहेड़ी में नगर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा अग्निशिखा” युवती सम्मेलन का आयोजन हुआ*पांढुर्णा में अवैध लाल मुरम परिवहन और संग्रहण का मामला उजागरपांढुर्णा में अवैध लाल मुरम परिवहन और संग्रहण का मामला उजागरअभिकारी विभाग और अवैध शराब कारोबारियों को दिया 8 दिन का अल्टीमेटमविकसित विश्व गुरु भारत बनाने के लिए शिक्षा को सेवा का माध्यम बनाएं:- के के डोंगरेकरमा पूजा में शामिल हुईं मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, प्रकृति, संस्कृति और लोकपरंपराओं के संरक्षण का दिया संदेश11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर लगा एक दिवसीय निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य शिविर25 सितंबर को होगी पंडित दीनदयाल उपाध्याय को समर्पित काव्यांजलिचकरघट्टा पावर हाउस बना परेशानी का सबब: JE की मिलीभगत से रोस्टिंग के नाम पर 24 घंटे से 6 गांवों में अंधेरा, पूछने पर कर्मचारी बोला- जो करना है कर लो**बरेली के भमोरा में फर्जी कागजात गैंग का पर्दाफाश, 2 गिरफ्तार तीन फरार अधिकारियों के नाम से फर्जी आदेश बनाकर वसूलते थे मोटी रकम**बरेली के बहेड़ी में नगर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा अग्निशिखा” युवती सम्मेलन का आयोजन हुआ*पांढुर्णा में अवैध लाल मुरम परिवहन और संग्रहण का मामला उजागरपांढुर्णा में अवैध लाल मुरम परिवहन और संग्रहण का मामला उजागरअभिकारी विभाग और अवैध शराब कारोबारियों को दिया 8 दिन का अल्टीमेटमविकसित विश्व गुरु भारत बनाने के लिए शिक्षा को सेवा का माध्यम बनाएं:- के के डोंगरेकरमा पूजा में शामिल हुईं मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, प्रकृति, संस्कृति और लोकपरंपराओं के संरक्षण का दिया संदेश11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर लगा एक दिवसीय निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य शिविर25 सितंबर को होगी पंडित दीनदयाल उपाध्याय को समर्पित काव्यांजलिचकरघट्टा पावर हाउस बना परेशानी का सबब: JE की मिलीभगत से रोस्टिंग के नाम पर 24 घंटे से 6 गांवों में अंधेरा, पूछने पर कर्मचारी बोला- जो करना है कर लो**बरेली के भमोरा में फर्जी कागजात गैंग का पर्दाफाश, 2 गिरफ्तार तीन फरार अधिकारियों के नाम से फर्जी आदेश बनाकर वसूलते थे मोटी रकम*
A2Z सभी खबर सभी जिले की

वन तस्करी में रहमान कापा बैरियर के कर्मचारियों की कार्यशैली पर बड़ा प्रश्नचिन्ह

वन तस्करी में रहमान कापा बैरियर के कर्मचारियों की कार्यशैली पर बड़ा प्रश्नचिन्ह
WhatsApp Facebook

 

कवर्धा/ पंडरिया। वन तस्करी के बढ़ते मामलों के बीच रहमान कापा वन बैरियर के कर्मचारियों की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े होने लगे हैं। क्षेत्र में लगातार अवैध रूप से सागौन एवं अन्य बहुमूल्य लकड़ी की तस्करी की घटनाएं सामने आने के बावजूद बैरियर से वाहनों की आवाजाही पर प्रभावी निगरानी नहीं होने से विभाग की कार्यप्रणाली संदेह के घेरे में आ गई है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि वन विभाग द्वारा स्थापित बैरियर का उद्देश्य वन संपदा की सुरक्षा और अवैध परिवहन पर रोक लगाना है, लेकिन इसके बावजूद तस्करों के हौसले बुलंद हैं। ऐसे में यह सवाल उठ रहा है कि आखिर बैरियर पर तैनात कर्मचारियों की निगरानी व्यवस्था कितनी प्रभावी है और अवैध लकड़ी से लदे वाहन बिना कार्रवाई के कैसे निकल जाते हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि बैरियर पर वाहनों की नियमित एवं सख्त जांच की जाए तो वन तस्करी पर काफी हद तक रोक लगाई जा सकती है। लगातार सामने आ रहे मामलों ने बैरियर की कार्यप्रणाली और जिम्मेदार कर्मचारियों की भूमिका को लेकर कई तरह की आशंकाएं पैदा कर दी हैं।
क्षेत्रवासियों ने वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, बैरियर की कार्यप्रणाली की समीक्षा करने तथा यदि किसी स्तर पर लापरवाही या मिलीभगत सामने आती है तो संबंधित कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।