मध्यप्रदेशसिंगरौली

सिंगरौली: चितरंगी के भड़होर में अंधी हत्या का 24 घंटे में खुलासा पति-पत्नी गिरफ्तार।

 

****************************************

(पत्रकार अमरेन्द्र शुक्ला सिंगरौली अखंड भारत न्यूज)

सिंगरौली: चितरंगी के भड़होर में अंधी हत्या का 24 घंटे में खुलासा पति-पत्नी गिरफ्तार।

Related Articles

छेड़छाड़ की रंजिश में टांगी से की हत्या एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया खुलासा

सिंगरौली:  चितरंगी थाना क्षेत्र के भड़होर गांव में 24 वर्षीय बल्लू यादव की अंधी हत्या का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने हत्या के आरोप में रामायण कोल (25) एवं उसकी पत्नी प्रियंका कोल (23), निवासी भड़होर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। मृतक बल्लू यादव 30 जुलाई को दूध देने घर से निकला देर रात उसका शव गेहूंआरी टोला के पास सड़क किनारे खून से लथपथ मिला। एफएसएल और डॉग स्क्वॉड की सहायता से जांच शुरू की गई। एसपी शियाज के.एम. द्वारा ₹10 हजार का इनाम घोषित किए जाने के बाद पुलिस ने मुखबिर सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी प्रियंका कोल ने अपने पति रामायण कोल को बताया था कि मृतक बल्लू यादव उसके साथ कथित रूप से छेड़छाड़ करता था। इसी रंजिश में दोनों ने योजना बनाकर टांगी से गले पर वार कर बल्लू यादव की हत्या कर दी।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। मामले के खुलासे में थाना प्रभारी सुधेश तिवारी के नेतृत्व में चितरंगी पुलिस, एफएसएल यूनिट रीवा एवं डॉग स्क्वॉड की महत्वपूर्ण भूमिका रही

Show More
Back to top button