मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
*डॉ. जसवंत यादव को श्रद्धांजलि देने उमड़ा जनसैलाब, अलवर आवास पर दिग्गज नेताओं का लगा तांता*नेहरू इंटरमीडिएट कॉलेज फुलवरिया में वार्षिकोत्सव मनाया गया।अलवर बना श्रद्धांजलि का केंद्र, जसवंत यादव के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर नम हुईं हर आंखमुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत गोपालपुर उप स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य शिविर आयोजितए 412 हितग्राहियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण’बाल दिवस पर कोर विश्वविद्यालय में ‘पथ प्रदर्शन’, 24 विद्यालयों के 1,500 विद्यार्थियों ने लिया भागजनजातीय गौरव दिवस पर जबलपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री ने डिंडौरी की उजियारो बाई को मिला सम्मानप्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा विश्व आदिवासी दिवस को लेकर दिए गए बयान के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिया राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को ज्ञापन,अंजड़ क्षेत्र में भूकंप झटके महसूस लोगों में मचा कोहराम।अर्द्धवार्षिक परीक्षा में बदलाव : 28 नवंबर की परीक्षा अब दूसरी पारी में*राजेश कुमार एग्रीस्टैक लागू करने से पहले बंदोबस्त और जमाबंदी की प्रक्रिया पूरी की जाए: सुखनंदन चौधरी जम्मू-कश्मीर में राजस्व रिकॉर्ड का व्यापक सेटलमेंट एवं री-सेटलमेंट करवाने की*डॉ. जसवंत यादव को श्रद्धांजलि देने उमड़ा जनसैलाब, अलवर आवास पर दिग्गज नेताओं का लगा तांता*नेहरू इंटरमीडिएट कॉलेज फुलवरिया में वार्षिकोत्सव मनाया गया।अलवर बना श्रद्धांजलि का केंद्र, जसवंत यादव के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर नम हुईं हर आंखमुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत गोपालपुर उप स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य शिविर आयोजितए 412 हितग्राहियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण’बाल दिवस पर कोर विश्वविद्यालय में ‘पथ प्रदर्शन’, 24 विद्यालयों के 1,500 विद्यार्थियों ने लिया भागजनजातीय गौरव दिवस पर जबलपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री ने डिंडौरी की उजियारो बाई को मिला सम्मानप्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा विश्व आदिवासी दिवस को लेकर दिए गए बयान के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिया राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को ज्ञापन,अंजड़ क्षेत्र में भूकंप झटके महसूस लोगों में मचा कोहराम।अर्द्धवार्षिक परीक्षा में बदलाव : 28 नवंबर की परीक्षा अब दूसरी पारी में*राजेश कुमार एग्रीस्टैक लागू करने से पहले बंदोबस्त और जमाबंदी की प्रक्रिया पूरी की जाए: सुखनंदन चौधरी जम्मू-कश्मीर में राजस्व रिकॉर्ड का व्यापक सेटलमेंट एवं री-सेटलमेंट करवाने की
A2Z सभी खबर सभी जिले की

शिवभक्ति का उमड़ेगा सैलाब, गूंजेगा हर-हर महादेव

शिवभक्ति का उमड़ेगा सैलाब, गूंजेगा हर-हर महादेव
WhatsApp Facebook



रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार।। श्रावण मास की पावन बेला में शिवभक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। भव्य कांवड़ यात्रा 2026 (द्वितीय वर्ष) को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। आगामी 16 अगस्त 2026, रविवार को रामेश्वरम शिव मंदिर, बजरंग कॉलोनी, कुक्षी से विशाल कांवड़ यात्रा का शुभारंभ होगा। यात्रा में बड़ी संख्या में शिवभक्तों एवं श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, धार जिला (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष हिरालाल (शेरू) ब्रजवासी ने बताया कि यात्रा का शुभारंभ प्रातः 8 बजे रामेश्वरम शिव मंदिर से होगा। कांवड़धारी श्रद्धालु भगवान शिव के जयकारों के साथ यात्रा में शामिल होंगे। यात्रा के दौरान ‘हर-हर महादेव’, ‘बोल बम’ के जयघोष से पूरा वातावरण शिवमय होने की उम्मीद है।

श्रद्धालु कांवड़ लेकर भगवान भोलेनाथ के प्रति अपनी श्रद्धा एवं आस्था प्रकट करेंगे। यात्रा के माध्यम से सनातन धर्म, धार्मिक एकता और भक्ति का संदेश भी दिया जाएगा। कांवड़ यात्रा का समापन बड़केश्वर महादेव मंदिर में होगा।
यात्रा के समापन अवसर पर बड़केश्वर महादेव मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गई है। आयोजकों द्वारा यात्रा को सुव्यवस्थित एवं भव्य बनाने के लिए तैयारियां की जा रही हैं।

ब्रजवासी युवा संगठन एवं रामेश्वरम शिव मंदिर समिति, कुक्षी ने क्षेत्र के समस्त शिवभक्तों एवं श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में कांवड़ यात्रा में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।


🔱 विशेष सूचना | कांवड़ यात्रा 2026
📅 दिनांक: 16 अगस्त 2026, रविवार
🕗 शुभारंभ: प्रातः 8 बजे
📍 प्रारंभ स्थल: रामेश्वरम शिव मंदिर, बजरंग कॉलोनी, कुक्षी
🛕 समापन स्थल: बड़केश्वर महादेव मंदिर
🙏 आयोजन: ब्रजवासी युवा संगठन एवं रामेश्वरम शिव मंदिर समिति, कुक्षी


आस्था का संदेश
कांवड़ उठाएं, शिव का नाम गाएं —
हर-हर महादेव के जयघोष से यात्रा को भव्य बनाएं।