मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले भाजपा नेता शिवराम कन्नौज, मनावर विधानसभा की प्रमुख समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर रखीं मांगेंसीतापुर में भव्य मितानिन सम्मान समारोह, विधायक टोप्पो ने किया दीदियों का सम्मानमुरादाबाद-बरेली रेल मार्ग शाहाबाद-सिरौली होकर निकालने की मांगकठ्ठीवाड़ा पुलिस ने की 1,00,440 रुपए की अवैध शराब जप्त कीलोकेशन – नैनपुर संवाददाता – सत्येन्द्र तिवारी नैनपुर से 9399424203 स्लग — जिले के एक सो छियानवे तीर्थ यात्री काशी, बनारस अयोध्या तीर्थ यात्रा के लिए हुए रवाना नगर पालिकाअखंड भारत न्यूज़ प्रतिनिधि बड़वाह। :-शासकीय विधि महाविद्यालय खरगोन में युवा उत्सव 2026-27 का शुभारम्भ।अखंड भारत न्यूज़ बड़वाह से गोविंद सिंह चौहान की रिपोर्ट । -महेश्वर में 70 शिक्षकों को दिया गया कृत्रिम बुद्धिमत्ता का प्रशिक्षण ।बानसूर में उद्यमियों का हुआ मार्गदर्शन, सरकारी योजनाओं से जुड़कर बनेंगे आत्मनिर्भर एमएसएमई जागरूकता कार्यक्रम में विश्वकर्मा, मुख्यमंत्री स्वरोजगार, ODOP और निवेश प्रोत्साहन योजनहमीरपुर :निर्वाचन व्यय संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान के लिए बैठकहमीरपुर :राजकीय इंटर कॉलेज में ‘एक स्वर, एक संविधान’ कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने किया प्रस्तावना का सामूहिक वाचनमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले भाजपा नेता शिवराम कन्नौज, मनावर विधानसभा की प्रमुख समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर रखीं मांगेंसीतापुर में भव्य मितानिन सम्मान समारोह, विधायक टोप्पो ने किया दीदियों का सम्मानमुरादाबाद-बरेली रेल मार्ग शाहाबाद-सिरौली होकर निकालने की मांगकठ्ठीवाड़ा पुलिस ने की 1,00,440 रुपए की अवैध शराब जप्त कीलोकेशन – नैनपुर संवाददाता – सत्येन्द्र तिवारी नैनपुर से 9399424203 स्लग — जिले के एक सो छियानवे तीर्थ यात्री काशी, बनारस अयोध्या तीर्थ यात्रा के लिए हुए रवाना नगर पालिकाअखंड भारत न्यूज़ प्रतिनिधि बड़वाह। :-शासकीय विधि महाविद्यालय खरगोन में युवा उत्सव 2026-27 का शुभारम्भ।अखंड भारत न्यूज़ बड़वाह से गोविंद सिंह चौहान की रिपोर्ट । -महेश्वर में 70 शिक्षकों को दिया गया कृत्रिम बुद्धिमत्ता का प्रशिक्षण ।बानसूर में उद्यमियों का हुआ मार्गदर्शन, सरकारी योजनाओं से जुड़कर बनेंगे आत्मनिर्भर एमएसएमई जागरूकता कार्यक्रम में विश्वकर्मा, मुख्यमंत्री स्वरोजगार, ODOP और निवेश प्रोत्साहन योजनहमीरपुर :निर्वाचन व्यय संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान के लिए बैठकहमीरपुर :राजकीय इंटर कॉलेज में ‘एक स्वर, एक संविधान’ कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने किया प्रस्तावना का सामूहिक वाचन
A2Z सभी खबर सभी जिले की

मशीनों से पेड़ो की कटाई : फारेस्टर की लापरवाही या वन विभाग की सांठगांठ?

मशीनों से पेड़ो की कटाई : फारेस्टर की लापरवाही या वन विभाग की सांठगांठ?
WhatsApp Facebook

पंडरिया (कबीरधाम)। पंडरिया पूर्व वन परिक्षेत्र में कथित रूप से मशीनों से बड़े पैमाने पर पेड़ों की कटाई किए जाने का मामला सामने आया है। सामने आए फोटो में ताजा कटे हुए बड़े पेड़ और उन्हें मोटरसाइकिल के माध्यम से ले जाते हुए देखा जा सकता है। इससे क्षेत्र में अवैध कटाई की आशंका गहरा गई है और वन विभाग की निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि यदि वन क्षेत्र में मशीनों की मदद से पेड़ों की कटाई हो रही है, तो यह बिना किसी की जानकारी के संभव नहीं है। लोगों का कहना है कि वन संपदा की सुरक्षा की जिम्मेदारी वन विभाग की है, लेकिन लगातार हो रही कटाई से ऐसा प्रतीत होता है कि जंगल भगवान भरोसे हैं।
वन संरक्षण को लेकर सरकार द्वारा करोड़ों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन यदि इस प्रकार से हरे-भरे पेड़ काटे जा रहे हैं तो यह पर्यावरण के लिए भी गंभीर चिंता का विषय है। इससे वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।
स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, कटाई में प्रयुक्त मशीनों और जिम्मेदार लोगों की पहचान की जाए तथा दोषियों के विरुद्ध वन अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही यह भी स्पष्ट किया जाए कि संबंधित क्षेत्र में पेड़ों की कटाई की कोई वैध अनुमति थी या नहीं।