मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
हमीरपुर :लगातार बारिश से पावर हाउस बना तालाब, 18 गांव अंधेरे में,कंट्रोल रूम में भी घुसा पानी, फॉल्ट की पेट्रोलिंग नहीं कर पा रही बिजली विभाग की टीमहमीरपुर :बारिश में कच्चा मकान ढहा, मलबे में दबकर वृद्ध की मौतबारिश व चक्रवात से फसल नुकसान पर 72 घंटे में दें सूचना: टोल फ्री नंबर 14447 जारी, WhatsApp और App से भी कर सकेंगे क्लेमपीएचसी मांधाता में ‘बाहरी दवा’ का खेल? अस्पताल में दवा मौजूद, फिर भी मरीजों को मेडिकल स्टोर का रास्ताहमीरपुर :जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित आपदा कंट्रोल रूम का किया औचक निरीक्षण,भारी वर्षा के दृष्टिगत जनपद पर सतत निगरानी रखने एवं त्वरित राहत उपलब्ध कराने के दिए निर्देशकच्चा मकान गिरने से मलबे में दबे दो सगे भाई: आठ वर्षीय मासूम की मौत, बड़ा भाई गंभीरमंदिर-जनेऊ बयान पर जौनपुर में उबाल: तूफानी सरोज के खिलाफ रत्नाकर चौबे ने खोला मोर्चा, जफराबाद के सवर्ण दावेदारों की चुप्पी पर उठे सवालप्रतापगढ़ में दलित युवक अर्जुन गौतम की पुलिस कस्टडी में मौत: पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे विधायक तूफानी सरोज हाउस अरेस्ट, बोले— ‘सपा के नेतृत्व से हमेशा डरती है यह सरकार’सिंगरौली: सिंगरौली में बलराम कृषि महोत्सव-2026, सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने किसानों से किया संवाद।महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई:- बंधुआ मजदूरी और मानव तस्करी के कथित नेटवर्क का खुलासाहमीरपुर :लगातार बारिश से पावर हाउस बना तालाब, 18 गांव अंधेरे में,कंट्रोल रूम में भी घुसा पानी, फॉल्ट की पेट्रोलिंग नहीं कर पा रही बिजली विभाग की टीमहमीरपुर :बारिश में कच्चा मकान ढहा, मलबे में दबकर वृद्ध की मौतबारिश व चक्रवात से फसल नुकसान पर 72 घंटे में दें सूचना: टोल फ्री नंबर 14447 जारी, WhatsApp और App से भी कर सकेंगे क्लेमपीएचसी मांधाता में ‘बाहरी दवा’ का खेल? अस्पताल में दवा मौजूद, फिर भी मरीजों को मेडिकल स्टोर का रास्ताहमीरपुर :जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित आपदा कंट्रोल रूम का किया औचक निरीक्षण,भारी वर्षा के दृष्टिगत जनपद पर सतत निगरानी रखने एवं त्वरित राहत उपलब्ध कराने के दिए निर्देशकच्चा मकान गिरने से मलबे में दबे दो सगे भाई: आठ वर्षीय मासूम की मौत, बड़ा भाई गंभीरमंदिर-जनेऊ बयान पर जौनपुर में उबाल: तूफानी सरोज के खिलाफ रत्नाकर चौबे ने खोला मोर्चा, जफराबाद के सवर्ण दावेदारों की चुप्पी पर उठे सवालप्रतापगढ़ में दलित युवक अर्जुन गौतम की पुलिस कस्टडी में मौत: पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे विधायक तूफानी सरोज हाउस अरेस्ट, बोले— ‘सपा के नेतृत्व से हमेशा डरती है यह सरकार’सिंगरौली: सिंगरौली में बलराम कृषि महोत्सव-2026, सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने किसानों से किया संवाद।महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई:- बंधुआ मजदूरी और मानव तस्करी के कथित नेटवर्क का खुलासा
A2Z सभी खबर सभी जिले की

केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की सौजन्य भेंट

केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की सौजन्य भेंट
WhatsApp Facebook



रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर/धार। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री एवं धार–महू लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती सावित्री ठाकुर ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने महामहिम राष्ट्रपति को आगामी अक्टूबर माह में वीरांगना रानी दुर्गावती जयंती के अवसर पर धार में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पधारने का औपचारिक निमंत्रण दिया।

भेंट के दौरान श्रीमती सावित्री ठाकुर ने राष्ट्रपति महोदया को बताया कि रानी दुर्गावती जयंती के अवसर पर धार में एक भव्य महिला सशक्तिकरण सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन में स्वयं सहायता समूहों की सफल महिलाएं, युवा महिला उद्यमी, स्वरोजगार एवं नवाचार के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं तथा समाज सेवा और महिला नेतृत्व में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिला प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाएगा।

श्रीमती ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के सशक्तिकरण को नई दिशा मिली है। केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर, आर्थिक रूप से सशक्त तथा नेतृत्व की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। प्रस्तावित सम्मेलन इसी संकल्प को आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा।

उन्होंने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से आग्रह किया कि उनके गरिमामय सान्निध्य से यह आयोजन ऐतिहासिक बन जाएगा तथा विशेष रूप से ग्रामीण एवं आदिवासी अंचलों की महिलाओं को नई प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति का संघर्षपूर्ण जीवन और देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद तक पहुंचने की उनकी प्रेरक यात्रा प्रत्येक महिला के लिए प्रेरणास्रोत है।

श्रीमती ठाकुर ने विश्वास व्यक्त किया कि यदि राष्ट्रपति इस आयोजन में सम्मिलित होती हैं तो महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के संकल्प को नई ऊर्जा मिलेगी। साथ ही वीरांगना रानी दुर्गावती के अदम्य साहस, राष्ट्रभक्ति और बलिदान का संदेश देशभर की नई पीढ़ी तक प्रभावी रूप से पहुंचेगा।

सौजन्य भेंट के दौरान महिला विकास एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी सकारात्मक चर्चा हुई। अंत में श्रीमती सावित्री ठाकुर ने महामहिम राष्ट्रपति के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके स्वस्थ एवं सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।