मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
*डॉ. जसवंत यादव को श्रद्धांजलि देने उमड़ा जनसैलाब, अलवर आवास पर दिग्गज नेताओं का लगा तांता*नेहरू इंटरमीडिएट कॉलेज फुलवरिया में वार्षिकोत्सव मनाया गया।अलवर बना श्रद्धांजलि का केंद्र, जसवंत यादव के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर नम हुईं हर आंखमुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत गोपालपुर उप स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य शिविर आयोजितए 412 हितग्राहियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण’बाल दिवस पर कोर विश्वविद्यालय में ‘पथ प्रदर्शन’, 24 विद्यालयों के 1,500 विद्यार्थियों ने लिया भागजनजातीय गौरव दिवस पर जबलपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री ने डिंडौरी की उजियारो बाई को मिला सम्मानप्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा विश्व आदिवासी दिवस को लेकर दिए गए बयान के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिया राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को ज्ञापन,अंजड़ क्षेत्र में भूकंप झटके महसूस लोगों में मचा कोहराम।अर्द्धवार्षिक परीक्षा में बदलाव : 28 नवंबर की परीक्षा अब दूसरी पारी में*राजेश कुमार एग्रीस्टैक लागू करने से पहले बंदोबस्त और जमाबंदी की प्रक्रिया पूरी की जाए: सुखनंदन चौधरी जम्मू-कश्मीर में राजस्व रिकॉर्ड का व्यापक सेटलमेंट एवं री-सेटलमेंट करवाने की*डॉ. जसवंत यादव को श्रद्धांजलि देने उमड़ा जनसैलाब, अलवर आवास पर दिग्गज नेताओं का लगा तांता*नेहरू इंटरमीडिएट कॉलेज फुलवरिया में वार्षिकोत्सव मनाया गया।अलवर बना श्रद्धांजलि का केंद्र, जसवंत यादव के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर नम हुईं हर आंखमुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत गोपालपुर उप स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य शिविर आयोजितए 412 हितग्राहियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण’बाल दिवस पर कोर विश्वविद्यालय में ‘पथ प्रदर्शन’, 24 विद्यालयों के 1,500 विद्यार्थियों ने लिया भागजनजातीय गौरव दिवस पर जबलपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री ने डिंडौरी की उजियारो बाई को मिला सम्मानप्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा विश्व आदिवासी दिवस को लेकर दिए गए बयान के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिया राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को ज्ञापन,अंजड़ क्षेत्र में भूकंप झटके महसूस लोगों में मचा कोहराम।अर्द्धवार्षिक परीक्षा में बदलाव : 28 नवंबर की परीक्षा अब दूसरी पारी में*राजेश कुमार एग्रीस्टैक लागू करने से पहले बंदोबस्त और जमाबंदी की प्रक्रिया पूरी की जाए: सुखनंदन चौधरी जम्मू-कश्मीर में राजस्व रिकॉर्ड का व्यापक सेटलमेंट एवं री-सेटलमेंट करवाने की
A2Z सभी खबर सभी जिले की

नशे से दूरी है जरूरी अभियान का मेराथन दौड़ के साथ हुआ समापन

नशे से दूरी है जरूरी अभियान का मेराथन दौड़ के साथ हुआ समापन
WhatsApp Facebook



रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार।। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संचालित “नशे से दूरी है जरूरी” जनजागरूकता अभियान का मनावर में मेराथन दौड़ के साथ सफल समापन हुआ। अभियान का उद्देश्य युवाओं एवं आमजन को नशे के दुष्प्रभावों से जागरूक कर नशामुक्त भारत के निर्माण के लिए प्रेरित करना रहा।

कार्यक्रम में धार पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी ब्रजेश कुमार मालवीय एवं थाना प्रभारी राजेश यादव के नेतृत्व में पूरे अभियान का प्रभावी संचालन किया गया। अभियान के दौरान पुलिस विभाग के साथ विभिन्न शासकीय विभागों, जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों, विद्यार्थियों तथा आम नागरिकों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। विशेष रूप से सोशल मीडिया पर सक्रिय कलाकारों ने “नशे से दूरी है जरूरी” विषय पर वीडियो एवं रील बनाकर जन-जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

समापन अवसर पर आयोजित समारोह में एसडीएम मनोज गुर्जर, एसडीओपी ब्रजेश कुमार मालवीय, ब्लाक शिक्षा अधिकारी एम एल ठाकुर, विधायक हिरालाल आलावा, नगरपालिका अध्यक्ष अजय पाटीदार, पूर्व मंडल अध्यक्ष सचिन पांडे, नगर कांग्रेस अध्यक्ष समित खटोड़ तथा थाना प्रभारी राजेश यादव सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने अपने संबोधन में नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए जनसहभागिता को आवश्यक बताया और युवाओं से नशे से दूर रहने का आह्वान किया।

इस अवसर पर सोशल मीडिया के माध्यम से अभियान को जन-जन तक पहुंचाने वाले कलाकारों एवं सहयोगियों का सम्मान-पत्र और स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में संदीप जाजमे, अंतिम चौहान, रुद्र चौहान, अफरोज साबरी, फ़राज़ साबरी, विशाल दामके टीम तथा अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने वाले विद्यालयों के विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन गोल्ड मेडलिस्ट जूडो-कराटे चैंपियन विशाल दामके ने किया, जबकि अंत में थाना प्रभारी राजेश यादव ने सभी का आभार व्यक्त किया। अभियान का समापन मेराथन दौड़ एवं नशामुक्त समाज का संकल्प लेकर किया गया।