मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
हमीरपुर :लगातार बारिश से पावर हाउस बना तालाब, 18 गांव अंधेरे में,कंट्रोल रूम में भी घुसा पानी, फॉल्ट की पेट्रोलिंग नहीं कर पा रही बिजली विभाग की टीमहमीरपुर :बारिश में कच्चा मकान ढहा, मलबे में दबकर वृद्ध की मौतबारिश व चक्रवात से फसल नुकसान पर 72 घंटे में दें सूचना: टोल फ्री नंबर 14447 जारी, WhatsApp और App से भी कर सकेंगे क्लेमपीएचसी मांधाता में ‘बाहरी दवा’ का खेल? अस्पताल में दवा मौजूद, फिर भी मरीजों को मेडिकल स्टोर का रास्ताहमीरपुर :जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित आपदा कंट्रोल रूम का किया औचक निरीक्षण,भारी वर्षा के दृष्टिगत जनपद पर सतत निगरानी रखने एवं त्वरित राहत उपलब्ध कराने के दिए निर्देशकच्चा मकान गिरने से मलबे में दबे दो सगे भाई: आठ वर्षीय मासूम की मौत, बड़ा भाई गंभीरमंदिर-जनेऊ बयान पर जौनपुर में उबाल: तूफानी सरोज के खिलाफ रत्नाकर चौबे ने खोला मोर्चा, जफराबाद के सवर्ण दावेदारों की चुप्पी पर उठे सवालप्रतापगढ़ में दलित युवक अर्जुन गौतम की पुलिस कस्टडी में मौत: पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे विधायक तूफानी सरोज हाउस अरेस्ट, बोले— ‘सपा के नेतृत्व से हमेशा डरती है यह सरकार’सिंगरौली: सिंगरौली में बलराम कृषि महोत्सव-2026, सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने किसानों से किया संवाद।महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई:- बंधुआ मजदूरी और मानव तस्करी के कथित नेटवर्क का खुलासाहमीरपुर :लगातार बारिश से पावर हाउस बना तालाब, 18 गांव अंधेरे में,कंट्रोल रूम में भी घुसा पानी, फॉल्ट की पेट्रोलिंग नहीं कर पा रही बिजली विभाग की टीमहमीरपुर :बारिश में कच्चा मकान ढहा, मलबे में दबकर वृद्ध की मौतबारिश व चक्रवात से फसल नुकसान पर 72 घंटे में दें सूचना: टोल फ्री नंबर 14447 जारी, WhatsApp और App से भी कर सकेंगे क्लेमपीएचसी मांधाता में ‘बाहरी दवा’ का खेल? अस्पताल में दवा मौजूद, फिर भी मरीजों को मेडिकल स्टोर का रास्ताहमीरपुर :जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित आपदा कंट्रोल रूम का किया औचक निरीक्षण,भारी वर्षा के दृष्टिगत जनपद पर सतत निगरानी रखने एवं त्वरित राहत उपलब्ध कराने के दिए निर्देशकच्चा मकान गिरने से मलबे में दबे दो सगे भाई: आठ वर्षीय मासूम की मौत, बड़ा भाई गंभीरमंदिर-जनेऊ बयान पर जौनपुर में उबाल: तूफानी सरोज के खिलाफ रत्नाकर चौबे ने खोला मोर्चा, जफराबाद के सवर्ण दावेदारों की चुप्पी पर उठे सवालप्रतापगढ़ में दलित युवक अर्जुन गौतम की पुलिस कस्टडी में मौत: पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे विधायक तूफानी सरोज हाउस अरेस्ट, बोले— ‘सपा के नेतृत्व से हमेशा डरती है यह सरकार’सिंगरौली: सिंगरौली में बलराम कृषि महोत्सव-2026, सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने किसानों से किया संवाद।महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई:- बंधुआ मजदूरी और मानव तस्करी के कथित नेटवर्क का खुलासा
A2Z सभी खबर सभी जिले कीझारखंड

*शहीद शक्तिनाथ महतो की 78वीं पुण्य जयंती पर 2 अगस्त को तेतुलमुड़ी में उमड़ेगा जनसैलाब, भव्य श्रद्धांजलि समारोह की तैयारियां पुरी*

*शहीद शक्तिनाथ महतो की 78वीं पुण्य जयंती पर 2 अगस्त को तेतुलमुड़ी में उमड़ेगा जनसैलाब, भव्य श्रद्धांजलि समारोह की तैयारियां पुरी*
WhatsApp Facebook

*धनबाद (तेतुलमुड़ी):* समाज सुधार, मजदूर हितों और झारखंड आंदोलन के संघर्षशील योद्धा शहीद शक्तिनाथ महतो की 78वीं पुण्य जयंती के अवसर पर 2 अगस्त को तेतुलमुड़ी स्थित उनके पैतृक गांव में भव्य श्रद्धांजलि एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर बुधवार को शहीद शक्तिनाथ महतो विद्यालय परिसर में आयोजित प्रेसवार्ता में भाजपा नेताओं ने तैयारियों की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक लोगों से शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की।

 

प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा किसान मोर्चा के प्रमंडलीय प्रभारी *सुरेश महतो* ने कहा कि शहीद शक्तिनाथ महतो का जीवन समाज सेवा, संघर्ष और जनकल्याण का प्रतीक रहा है। उनका सपना था कि समाज शिक्षित, संगठित और जागरूक बने। इसी उद्देश्य को आगे बढ़ाने के लिए हर वर्ष उनकी पुण्य जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई जाती है।

 

भाजपा महानगर अध्यक्ष *श्रवण राय* ने बताया कि इस वर्ष के समारोह में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य *आदित्य साहू* मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उनका कपुरिया मोड़ से भव्य स्वागत किया जाएगा और जुलूस के रूप में कार्यक्रम स्थल तक लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि समाज के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले महापुरुषों को सम्मान देना भाजपा की परंपरा रही है और नई पीढ़ी तक उनके विचारों को पहुंचाना सभी की जिम्मेदारी है।

 

 

आयोजकों के अनुसार समारोह में धनबाद सांसद *ढुल्लू महतो,* गिरिडीह सांसद *चंद्र प्रकाश चौधरी,* धनबाद विधायक *राज सिन्हा,* झरिया विधायक *रागिनी सिंह,* बाघमारा विधायक *शत्रुघ्न महतो,* विधायक *नागेंद्र महतो,* विधायक *रोशनलाल चौधरी,* *तिवारी महतो* सहित कई जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, बीसीसीएल अधिकारियों-कर्मचारियों, मजदूर संगठनों एवं ग्रामीणों के शामिल होने की संभावना है।

 

कार्यक्रम के तहत सुबह 10 बजे शहीद शक्तिनाथ महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण, श्रद्धांजलि सभा, विचार गोष्ठी तथा पौधरोपण किया जाएगा। तेतुलमुड़ी के अलावा तेतुलमारी शक्ति चौक एवं टाटा सिजुआ 12 नंबर में भी श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित होंगे।

 

प्रेसवार्ता के दौरान नेताओं ने शहीद शक्तिनाथ महतो के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उनका जन्म 2 अगस्त 1948 को तेतुलमुड़ी में हुआ था। प्रारंभिक शिक्षा जोगता प्राथमिक विद्यालय और गांधी स्मारक विद्यालय से प्राप्त करने के बाद उन्होंने कुमारडूबी से पॉलिटेक्निक (फिटर ट्रेड) का प्रशिक्षण लिया और बीसीसीएल के मुनीडीह परियोजना में कार्यरत रहे। वे झारखंड आंदोलन के पुरोधा विनोद बिहारी महतो के मार्गदर्शन में शिक्षा, सामाजिक सुधार, दहेज प्रथा, बाल विवाह और नशामुक्ति जैसे मुद्दों पर सक्रिय रूप से जनजागरण अभियान चलाते रहे।

 

वक्ताओं ने कहा कि 28 नवंबर 1977 को सिजुआ में अपराधियों द्वारा उनकी हत्या कर दी गई थी। उनके बलिदान और समाज के प्रति समर्पण को आज भी क्षेत्र के लोग श्रद्धापूर्वक याद करते हैं। इसी भावना के साथ हर वर्ष उनकी पुण्य जयंती मनाई जाती है ताकि नई पीढ़ी उनके संघर्ष, विचार और समाज सेवा से प्रेरणा ले सके।

 

प्रेसवार्ता में भाजपा किसान मोर्चा के प्रमंडलीय प्रभारी *सुरेश महतो,* भाजपा महानगर अध्यक्ष *श्रवण राय,* जिला अध्यक्ष *महेश पासवान,* मंडल अध्यक्ष *असीम कुमार दत्ता,* पूर्व जिला उपाध्यक्ष *रमेश महतो,* पूर्व पार्षद *धर्मेंद्र महतो (डिस्को),* भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष *जलाल अंसारी,* जिला कार्यसमिति सदस्य *प्रदीप वर्मा,* *विष्णु महतो* सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

*जनता से अपील:* आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से 2 अगस्त को सुबह 10 बजे तेतुलमुड़ी पहुंचकर शहीद शक्तिनाथ महतो को श्रद्धांजलि अर्पित करने तथा कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल एक श्रद्धांजलि नहीं, बल्कि समाज सेवा, संघर्ष और जनहित के मूल्यों को आगे बढ़ाने

का संकल्प भी है।