आज दिनांक 29 जुलाई 2026 दिन बुधवार को गायत्री शक्तिपीठ, चांदमारी, दानुपुर, वाराणसी के प्रांगण में सुबह 10 बजे से समर्पण, विसर्जन एवं विलय के महापर्व गुरू पूर्णिमा महोत्सव का शुभारम्भ गायत्री महामंत्र के सस्वर उच्चारण के साथ हुआ। आचार्य पद पर बैठकर पण्डित गंगाधर उपाध्याय एवं श्री राजनाथ पटेल ने युग ऋषि एवं परम पूज्य गुरुदेव पण्डित श्रीराम शर्मा आचार्य जी एवं गुरु माता भगवती देवी के सूक्ष्म संरक्षण एवं सूक्ष्म उपस्थिति में नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ में गायत्री महामंत्र, महामृत्युंजय महामंत्र, सूर्य गायत्री महामंत्र, गणेश गायत्री महामंत्र एवं अन्य वैदिक मंत्रोच्चार के बीच 5 पालियों में अग्निहोत कराया। गुरु पूर्णिमा कार्यक्रम में विविध संस्कार के तहत 14 लोगों का दीक्षा संस्कार, 8 लोगों का यज्ञोपवीत संस्कार एवं 2 महिलाओं का पुंसवन संस्कार कराया गया। कार्यक्रम के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में लगभग 800 लोगों ने भागीदारी रही।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से गंगाधर उपाध्याय, सत्य प्रकाश गुप्ता, जनार्दन पाण्डेय, घनश्याम उपाध्याय, राज नारायण यादव, सुरेश सिंह, हृदय नारायण सिंह, श्रीमती सावित्री सिंह, अजय लक्ष्मी सिंह, शांति सिंह, मंजू तिवारी, पुष्पा गुप्ता, किरण तिवारी, श्वेता गुप्ता,मीरा पाठक, पदमावती पाठक, शोभा गुप्ता, अनीता यादव, मंजू यादव,अनीता यादव, पुष्पा रानी एवं मीडिया प्रभारी रमन कुमार श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
READ NEXT
संबंधित खबरें
A2Z सभी खबर सभी जिले की
ब्रेकिंग न्यूज | *गौशाला में मौतों के बाद जांच, ग्रामीणों को अंदर जाने से रोका तो उठे सवाल* *खबर प्रसारित होने के बाद जागे अधिकारी, बीडीओ बोले—*बहुत दलदल था इंसान फंस जाएगा तो ज
ब्रेकिंग न्यूज | *गौशाला में मौतों के बाद जांच, ग्रामीणों को अंदर जाने से रोका तो उठे सवाल* *खबर प्रसारित…
A2Z सभी खबर सभी जिले की
हमीरपुर :गौशाला में गोवंश की मौतों के बाद जांच, ग्रामीणों को अंदर जाने से रोकने पर उठे सवाल
मुस्करा हमीरपुर । मुस्करा ब्लॉक क्षेत्र के गरौली गांव स्थित गौशाला में लगातार गोवंश की मौतों की खबर प्रसारित होने…
A2Z सभी खबर सभी जिले की
हमीरपुर :बारिश से कच्चे-पक्के मकानों के गिरने का सिलसिला जारी, बाल-बाल बचा गृहस्वामी
मौदहा, हमीरपुर। विकासखंड क्षेत्र के गांवों में लगातार हो रही बारिश से कच्चे-पक्के मकानों के गिरने का सिलसिला जारी है।…
A2Z सभी खबर सभी जिले की
हमीरपुर :मौसम चेतावनी के दृष्टिगत जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर; भारी वर्षा, गरज-चमक एवं तेज हवाओं को लेकर सतर्कता के निर्देश
हमीरपुर। भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान एवं प्राप्त चेतावनियों के दृष्टिगत जिलाधिकारी श्री अभिषेक गोयल के निर्देश…