मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
हेडलाइन: हावड़ा के बिस्कुट गोदाम में मिली ‘निर्मल बांग्ला’ योजना की बाल्टियां, एक हिरासत मेंसेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत एकलव्य विद्यालय में विद्यार्थियों से भाजपा पदाधिकारियों ने किया संवादलिलुआ में पर्युषण महापर्व के षष्ठम दिवस पर भव्य भक्ति संध्या का आयोजन, सुप्रसिद्ध युवा गायक वाशु सिपानी ने भजनों से बांधा समां, श्रद्धालु हुए भावविभोरप्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह-योजनापं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर भाजपा जिला कार्यालय में हुआ कार्यक्रमभारत देश का पहला इलेक्ट्रो होम्योपैथी नेचरोपैथी हॉस्पिटल जिस का बहुत बड़ा दावा अगर रोग मरीज का ठीक ना हो तो इलाज का पूरा पैसा वापिसश्राद्ध पक्ष में दीवारों पर सजती है संजा माता….तालुका खटाव निमसोड देव नगर गणेश उत्सव सत्कार समारंभअनंत चतुर्दशी पर शिशु मंदिर में गजानन को दी अश्रुपूर्ण विदाईमनावर के हक की लड़ाई को मिली नई मजबूती…हेडलाइन: हावड़ा के बिस्कुट गोदाम में मिली ‘निर्मल बांग्ला’ योजना की बाल्टियां, एक हिरासत मेंसेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत एकलव्य विद्यालय में विद्यार्थियों से भाजपा पदाधिकारियों ने किया संवादलिलुआ में पर्युषण महापर्व के षष्ठम दिवस पर भव्य भक्ति संध्या का आयोजन, सुप्रसिद्ध युवा गायक वाशु सिपानी ने भजनों से बांधा समां, श्रद्धालु हुए भावविभोरप्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह-योजनापं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर भाजपा जिला कार्यालय में हुआ कार्यक्रमभारत देश का पहला इलेक्ट्रो होम्योपैथी नेचरोपैथी हॉस्पिटल जिस का बहुत बड़ा दावा अगर रोग मरीज का ठीक ना हो तो इलाज का पूरा पैसा वापिसश्राद्ध पक्ष में दीवारों पर सजती है संजा माता….तालुका खटाव निमसोड देव नगर गणेश उत्सव सत्कार समारंभअनंत चतुर्दशी पर शिशु मंदिर में गजानन को दी अश्रुपूर्ण विदाईमनावर के हक की लड़ाई को मिली नई मजबूती…
A2Z सभी खबर सभी जिले की

हमीरपुर :मुस्करा सीएचसी में 26 नवजात बालिकाओं का मनाया गया कन्या जन्मोत्सव

हमीरपुर :मुस्करा सीएचसी में 26 नवजात बालिकाओं का मनाया गया कन्या जन्मोत्सव
WhatsApp Facebook

मौदहा से जिला ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट 

हमीरपुर। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मुस्करा में शुक्रवार को कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्थागत प्रसव के तहत जन्मी 26 नवजात बालिकाओं एवं उनकी माताओं का सम्मान करते हुए उन्हें बेबी किट, वस्त्र और डायपर्स भेंट किए गए।

जिलाधिकारी के निर्देशन एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में महिला कल्याण विभाग की टीम ने नवजात बालिकाओं के जन्म की खुशियां साझा कीं। इस दौरान परिजनों को बेटियों के बेहतर पालन-पोषण, स्वास्थ्य, शिक्षा और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया तथा बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन का संदेश भी दिया गया।

जिला प्रोबेशन अधिकारी ने कहा कि बेटियां समाज और राष्ट्र की अमूल्य धरोहर हैं। उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, समान अवसर और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने बालिकाओं के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने और बाल विवाह जैसी कुरीतियों को समाप्त करने के लिए समाज से आगे आने की अपील की।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में स्वास्थ्य विभाग एवं महिला कल्याण विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। वहीं, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्करा की टीम के सहयोग की भी सराहना की गई।