मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
मांट: राधा रानी मंदिर के पास रेनॉल्ट ट्राइबर कार में लगी भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से धू-धू कर जली कारमनावर थाने में नए अधिकारियों की एंट्री, स्थानांतरित पुलिसकर्मियों को दी भावभीनी विदाई किसी को मिली नई चौकी, किसी ने संभाला थाना; मनावर में पुलिस अधिकारियों का विदाई-सम्मानमनावर थाने में नए अधिकारियों की एंट्री, स्थानांतरित पुलिसकर्मियों को दी भावभीनी विदाई किसी को मिली नई चौकी, किसी ने संभाला थाना; मनावर में पुलिस अधिकारियों का विदाई-सम्मानउफनाई पीलाखार नदी, तेज कटान के बीच नदी किनारे खड़े पावर ग्रिड पोल पर मंडराया खतरा!सिंगरौली: क्षतिग्रस्त एसडाईक में फ्लाईएश निस्तारण पर कलेक्टर की सख्ती—तत्काल रोक, दूसरे एसडाईक में होगी व्यवस्था।अपनी सरकार के खिलाफ बैठे बीजेपी नेताओं का धरना समाप्त हुआसीतापुर nh43 की दुर्दशा को लेकर दहाडे अमरजीत भगत,नेशनल लोक अदालत के प्रचार प्रसार वाहन को किया रवाना ,*पंचायत सहायकों का हल्ला बोल: 30 हजार मानदेय और स्थायीकरण की मांग, नहीं मानी तो लखनऊ में महाधरना और काम ठप!*बिहार मुजफ्फरपुर शिवहर सीतामढ़ी बीच के खबरमांट: राधा रानी मंदिर के पास रेनॉल्ट ट्राइबर कार में लगी भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से धू-धू कर जली कारमनावर थाने में नए अधिकारियों की एंट्री, स्थानांतरित पुलिसकर्मियों को दी भावभीनी विदाई किसी को मिली नई चौकी, किसी ने संभाला थाना; मनावर में पुलिस अधिकारियों का विदाई-सम्मानमनावर थाने में नए अधिकारियों की एंट्री, स्थानांतरित पुलिसकर्मियों को दी भावभीनी विदाई किसी को मिली नई चौकी, किसी ने संभाला थाना; मनावर में पुलिस अधिकारियों का विदाई-सम्मानउफनाई पीलाखार नदी, तेज कटान के बीच नदी किनारे खड़े पावर ग्रिड पोल पर मंडराया खतरा!सिंगरौली: क्षतिग्रस्त एसडाईक में फ्लाईएश निस्तारण पर कलेक्टर की सख्ती—तत्काल रोक, दूसरे एसडाईक में होगी व्यवस्था।अपनी सरकार के खिलाफ बैठे बीजेपी नेताओं का धरना समाप्त हुआसीतापुर nh43 की दुर्दशा को लेकर दहाडे अमरजीत भगत,नेशनल लोक अदालत के प्रचार प्रसार वाहन को किया रवाना ,*पंचायत सहायकों का हल्ला बोल: 30 हजार मानदेय और स्थायीकरण की मांग, नहीं मानी तो लखनऊ में महाधरना और काम ठप!*बिहार मुजफ्फरपुर शिवहर सीतामढ़ी बीच के खबर
A2Z सभी खबर सभी जिले की

मानकामनेश्वरी माता मंदिर में विधायक सेना पटेल ने की पूजा अर्चना

मानकामनेश्वरी माता मंदिर में विधायक सेना पटेल ने की पूजा अर्चना
WhatsApp Facebook

दीपक शर्मा जिला रिपोर्टर

आलीराजपुर जिले में अच्छी वर्षा के लिए उजावनी की

आलीराजपुर:- नगर एवं क्षेत्र में अच्छी वर्षा, सुख-समृद्धि, खुशहाली तथा जनकल्याण की मंगलकामना को लेकर शनिवार को बोरखड़ स्थित माँ मानकामनेश्वरी माता मंदिर में भव्य सामूहिक उजावनी कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा, आस्था और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ। आयोजन में नगर सहित नगर से श्रद्धालु शामिल हुए और धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेकर धर्मलाभ प्राप्त किया।कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके पश्चात श्रद्धालुओं द्वारा सामूहिक रूप से 108 सुंदरकांड पाठ किए गए। धार्मिक आयोजन के अंतर्गत श्री हनुमान जी महाराज को 108 चोले अर्पित किए गए तथा माँ नर्मदा के पावन जल से भगवान शिव महादेव का विशेष जलाभिषेक किया गया। इस दौरान क्षेत्र में अच्छी वर्षा, किसानों की समृद्धि, नगर की खुशहाली तथा जनकल्याण की कामना की गई।

पूरे मंदिर परिसर में दिनभर भजन-कीर्तन, धार्मिक अनुष्ठान एवं जयघोष का वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति से मंदिर परिसर श्रद्धा और भक्ति से सराबोर नजर आया। महिलाओं, युवाओं एवं बुजुर्गों ने बड़ी संख्या में कार्यक्रम में भाग लेकर आयोजन को भव्य स्वरूप प्रदान किया।इस अवसर पर आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल, जोबट विधायक नगरपालिका अध्यक्ष सेना महेश पटेल, पटेल परिवार के सदस्य धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल हुए। सभी ने माँ मानकामनेश्वरी माता के दरबार में पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में अच्छी वर्षा, किसानों की उन्नति, सुख-शांति एवं समृद्धि की प्रार्थना की।

इस अवसर पर जोबट विधायक सेना महेश पटेल ने कहा कि माँ मानकामनेश्वरी माता के दरबार में आयोजित यह सामूहिक उजावनी कार्यक्रम केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि क्षेत्र की सुख-समृद्धि, अच्छी वर्षा, किसानों की खुशहाली एवं जनकल्याण की सामूहिक प्रार्थना का प्रतीक है। हजारों श्रद्धालुओं की सहभागिता हमारी संस्कृति, परंपरा और आस्था की शक्ति को प्रदर्शित करती है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के किसानों, मजदूरों, मातृशक्ति, युवाओं एवं सभी नागरिकों के जीवन में खुशहाली आए, फसलें लहलहाएं और क्षेत्र निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़े, यही हमारी कामना है। माँ मानकामनेश्वरी माता, भगवान शिव महादेव एवं श्री हनुमान जी महाराज की कृपा से क्षेत्र में भरपूर वर्षा हो तथा सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो।कार्यक्रम के समापन पर महाआरती एवं प्रसादी वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। आयोजन की सफलता पर महेश पटेल एवं विधायक सेना महेश पटेल ने समस्त नगरवासियों, मातृशक्ति, युवा साथियों, व्यापारी बंधुओं, सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों, पार्षदगण एवं नगरपालिका कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नगरवासियों की एकजुटता, आस्था और सहयोग से यह आयोजन ऐतिहासिक एवं यादगार बन सका है।महेश पटेल ने विश्वास व्यक्त किया कि माँ मानकामनेश्वरी माता, भगवान शिव महादेव एवं श्री हनुमान जी महाराज की कृपा से क्षेत्र में भरपूर वर्षा होगी तथा नगर और क्षेत्र निरंतर विकास, सुख-शांति और समृद्धि के मार्ग पर अग्रसर होगा। आयोजन ने धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकता, जनसहभागिता एवं सामाजिक सद्भाव का भी सशक्त संदेश दिया।