

निगरानी______बीसीसीएल के 12 एरिया में चला विशेष जांच अभियान, 203 वाहनों का परिवहन ऐप से सत्यापन, अवैध परिवहन नहीं मिला।______
धनबाद: भारत सरकार की “जीरो कोल लीकेज टॉलरेंस पॉलिसी” को प्रभावी बनाने और कोयला चोरी, अवैध परिवहन व अवैध खनन पर पूरी तरह रोक लगाने के उद्देश्य से सीआईएसएफ यूनिट, बीसीसीएल धनबाद ने शुक्रवार को कोयलांचल के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया। यह कार्रवाई एमएमडीआर अधिनियम, 1957 के तहत की गई।अभियान के दौरान बीसीसीएल के विभिन्न एरिया, प्रमुख चेक पोस्ट, रेलवे साइडिंग, कोयला डंप और परिवहन मार्गों पर सघन जांच की गई। सीआईएसएफ की टीम ने कोयला लदे वाहनों के दस्तावेजों की जांच करने के साथ-साथ परिवहन ऐप के माध्यम से सत्यापन भी किया।
*______287 वाहनों की हुई जांच_______*
सीआईएसएफ के अनुसार अभियान के दौरान कुल 287 वाहनों की जांच की गई, जबकि 203 वाहनों का परिवहन ऐप के माध्यम से सत्यापन किया गया। जांच में सभी वाहनों के दस्तावेज और परिवहन रिकॉर्ड निर्धारित मानकों के अनुरूप पाए गए। किसी भी क्षेत्र में अवैध कोयला परिवहन, संदिग्ध वाहन या अन्य अनियमितता नहीं मिली।
*______इन क्षेत्रों में चला अभियान_______*
संयुक्त जांच अभियान बीसीसीएल के बरोरा, गोविंदपुर, कतरास, सिजुआ, गोधर, एना, पुटकी, बस्ताकोला, लोदना, बेगुनिया, सीवी एरिया, बीके-2 और एमएनडीपी समेत विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में चलाया गया। कंपनी कमांडरों, पोस्ट कमांडरों, क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) और अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती कर पूरे अभियान की निगरानी की गई।
*______सीआईएसएफ की दो टूक_______*
सीआईएसएफ अधिकारियों ने कहा कि राष्ट्रीय संपत्ति की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। “जीरो कोल लीकेज टॉलरेंस पॉलिसी” के तहत भविष्य में भी ऐसे विशेष जांच अभियान नियमित रूप से चलाए जाएंगे। कोयला चोरी, अवैध खनन और अवैध परिवहन में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।
______जनता से सहयोग की अपील______
सीआईएसएफ ने आम लोगों से अपील की है कि यदि कहीं भी कोयला चोरी, अवैध खनन, अवैध परिवहन या अवैध कोयला भंडारण की जानकारी मिले तो इसकी सूचना सीआईएसएफ यूनिट, बीसीसीएल, कोयला नगर, धनबाद के व्हाट्सएप नंबर 9341528406 पर केवल मैसेज के माध्यम से दें, ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके।

