A2Z सभी खबर सभी जिले की

RTE पुनर्भरण और राज शाला दर्पण को लेकर विरोध, 15 जुलाई को बानसूर के निजी विद्यालय रहे बंद

बानसूर । RTE के तहत बकाया पुनर्भरण राशि और राज शाला दर्पण ऐप की समस्याओं को लेकर मंगलवार को निजी स्कूल संघ बानसूर के आह्वान पर क्षेत्र के सभी निजी विद्यालय 15 जुलाई 2026 बुधवार को बंद रहे।संघ का कहना है कि लगातार हो रहे निरीक्षण और RTE की लम्बित राशि के कारण विद्यालयों का आर्थिक संचालन प्रभावित हो रहा है। इसी विरोध में बानसूर ब्लॉक के कस्बे सहित ग्रामीण क्षेत्र के निजी स्कूलों में ताले लटके रहे।इससे पहले सोमवार को निजी स्कूल संघ के पदाधिकारियों ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपा था। संघ ने मांग की कि अनावश्यक निरीक्षण पर रोक लगाई जाए और RTE की बकाया राशि का तुरंत भुगतान किया जाए।संघ के अध्यक्ष ने कहा कि यदि हमारी मांगों का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन उग्र किया जाएगा।बंद के कारण हजारों विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हुई।

Show More
Check Also
Close
Back to top button