A2Z सभी खबर सभी जिले की

अनूपगढ़ -सड़क में घोटाला, कूपली के ग्रामीण सड़क पर

वादे के मुताबिक 10 जूलाई तक सड़क पुनर्निर्माण कार्य शुरू नहीं किया, मजबूरन आम जनता ने शुरू किया चक्काजाम

संवाददाता : बलजीत सिंह अटवाल।
घड़साना (श्रीगंगानगर ) राजस्थान।
घड़साना – कुपली – रामसिंहपुर सड़क की चौड़ाई बढाने व पुनर्निर्माण की मांग को लेकर 15 जूलाई प्रातः लगभग 11 बजे 25 वाले पुल पर चक्काजाम शुरू कर दिया गया है।
इस संबंध में जीकेएस नेता वीरदीप सिंह ने कहा कि हम लम्बे समय से कुपली रोड़ घड़साना से डब्बर मोड़ तक के पुनर्निर्माण की मांग कर रहे थे, इसको लेकर अनेक बार विरोध प्रदर्शन किए, व्यापार मण्डल भवन के समक्ष आयोजित धरने पर एसडीएम ने ग्रेफ अधिकारीयों से 12 जून को मिटिग करवाने का आश्वासन दिया था। लेकिन उस दिन मिटिग नहीं हुई।
हम आंदोलनकारियों ने फिर अपनी मिटिंग कर 16 जून को चक्का जाम करने का निर्णय लिया, जिसके बाद प्रशासन जागा और 15 जून को तहसील मुख्यालय में ग्रेफ अधिकारीयों से मिटिग हुईं। करीब एक घंटे तक चली मिटिग में प्रशासन ने हमारी मांगे मानी और लिखित समझौता हुआ कि 10 जुलाई तक कुपली रोड़ का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। लेकिन कोई कारवाई नहीं हुई तो पूर्व घोषित रणनीति के तहत आज यहां चक्काजाम शुरू कर दिया गया है। लगभग दोपहर 12:30 बजे तक भी प्रशासन अथवा संबंधित विभाग की ओर से कोई प्रतिनिधि या अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा था। ऑटो, टैक्सी यूनियन व जीप, कार यूनियन ने इस चक्काजाम का समर्थन किया है।
इस अवसर पर एडवोकेट शोभा सिंह ढिल्लो, करण मान, कुलदीप सिंह, सरवर जसलेरा, विक्रम तंवर, गुरभेज सिंह, जगतार सिंह, बग्गा सिंह, निशान सिंह, अंग्रेज सिंह सहित अन्य वक्ताओं ने विचार रखे।

Related Articles
Show More
Back to top button