A2Z सभी खबर सभी जिले की

हमीरपुर :एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत मौदहा क्षेत्र में हुआ व्यापक वृक्षारोपण, लोगों ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा

हमीरपुर से जिला ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा (हमीरपुर)। उत्तर प्रदेश सरकार के ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत सोमवार को मौदहा नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए।नगर क्षेत्र स्थित कम्पोजिट विद्यालय (कक्षा 1 से 8) माँ काशीराम कॉलोनी में प्रधानाध्यापक मुहम्मद सईद सिद्दीकी के नेतृत्व में पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर सहायक अध्यापक फखरुद्दीन, शिक्षिका श्रीमती खुशबू तथा विद्यालय के रसोइया सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संदेश दिया।

वहीं, मौदहा ब्लॉक के भमौरा गांव में भी अभियान के तहत बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण किया गया। गांव के स्कूल, पंचायत भवन, पानी की टंकी, गौशाला, भवानी दाई स्थल, मरघट, चारागाह सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर पौधे लगाए गए। अभियान को सफल बनाने में सक्रिय मानव अधिकार सहायता संघ (अंतरराष्ट्रीय) के तहसील अध्यक्ष नफीसुद्दीन ‘गल्ला बाबा’ की प्रमुख भूमिका रही। गांव के समाजसेवियों और ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी करते हुए पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान को सफल बनाने में पूरा सहयोग दिया।

Related Articles
Show More
Back to top button