A2Z सभी खबर सभी जिले की

विशेष निरीक्षण – श्रीगंगानगर

विशेष निरीक्षण अभियान : श्रीगंगानगर में संयुक्त टीम ने स्लीपर बसों की जांच की

ब्यूरो रिपोर्ट : बलजीत सिंह अटवाल।
राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के द्वारा राजस्थान में संचालित स्लीपर व लग्जरी बसों में बिना अनुमति किए गए बदलावों की रोकथाम के लिए विशेष निरीक्षण अभियान प्रारंभ किया गया है।
इस क्रम में श्रीगंगानगर जिले में यातायात पुलिस, परिवहन विभाग के साथ गठित संयुक्त टीम के द्वारा शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव रवि प्रकाश सुथार (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश) की निगरानी में स्लीपर बसों की जांच की गई। इस दौरान परिवहन विभाग से परिवहन निरीक्षक सविंदर गिल सहित उनकी टीम तथा यातायात पुलिस से उप अधीक्षक आनंद कुमार सहित उनकी टीम उपस्थित रही। प्रातः 5 बजे कुल 6 स्लीपर बसों की जांच की गई। इनमें से 4 बसों में खामियां पाये जाने पर मौके पर उनके परिवहन विभाग द्वारा चालान किये गये। निरीक्षण के दौरान ही एडीजे द्वारा स्लीपर एवं लग्जरी बसों के वाहन चालकों के साथ समझाईश की गई तथा स्लीपर बसों का संचालन निर्धारित मानकों के अनुरूप किये जाने के निर्देश दिए गए।

Related Articles
Show More
Back to top button