A2Z सभी खबर सभी जिले की

अधिमान्यता की शर्त हटाकर सभी वरिष्ठ पत्रकारों को मिले श्रद्धा निधि: विश्वजीत सेन

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार को भेजे सुझाव, मानसून सत्र में जनहित के मुद्दे उठाने का आग्रह

रिपोर्टर: दिलीप कुमरावत MobNo.9179977597

मनावर। जिला धार।। मध्यप्रदेश विधानसभा के आगामी 20 से 24 जुलाई 2026 तक प्रस्तावित मानसून सत्र में जनहित के मुद्दों को शामिल कराने के उद्देश्य से बाकानेर प्रेस क्लब अध्यक्ष विश्वजीत सेन ने नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार को पत्र भेजकर विभिन्न सुझाव दिए हैं।

विश्वजीत सेन ने अपने पत्र में पत्रकारों के हितों को प्राथमिकता देते हुए प्रदेश में पत्रकार कल्याण कोष की स्थापना की मांग की है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार की श्रद्धा निधि योजना में अधिमान्यता (मान्यता प्राप्त पत्रकार) की शर्त समाप्त कर 60 वर्ष से अधिक आयु के सभी वरिष्ठ पत्रकारों को योजना का लाभ दिया जाना चाहिए। साथ ही दिव्यांगों की तर्ज पर पत्रकारों को भी बस एवं रेल किराये में रियायत प्रदान करने की मांग की है।

पत्र में उन्होंने लाड़ली बहना योजना में विवाहिता एवं आयु संबंधी पात्रता की शर्तों में संशोधन कर सभी वयस्क महिलाओं को योजना का लाभ देने तथा नवीन पंजीयन शीघ्र प्रारंभ करने का सुझाव भी दिया है। इसके अलावा दिव्यांग, सामाजिक सुरक्षा एवं कल्याणी पेंशनधारकों को भी लाड़ली बहना योजना के समान आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की गई है।

विश्वजीत सेन ने नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार से आग्रह किया है कि इन सभी जनहित एवं पत्रकार हित से जुड़े मुद्दों को आगामी मानसून सत्र में विधानसभा के माध्यम से प्रमुखता से उठाया जाए।

Show More
Back to top button