


हमीरपुर से जिला ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट
हमीरपुर। कुरारा थाना क्षेत्र के कुसमरा गांव निवासी अजय पाल सिंह (40) पुत्र रामेश्वर की मंगलवार को सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। अजय पाल सिंह किसी कार्य से खन्ना थाना क्षेत्र के खमरिया गांव बाइक से जा रहे थे। बताया गया कि उन्होंने हेलमेट नहीं पहन रखा था।सुमेरपुर थाना क्षेत्र के इंगोहटा बस स्टैंड के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।परिजनों के अनुसार अजय पाल अपनी बेटी को लेने महोबा जनपद के खमरिया गांव जा रहे थे। वह मोबाइल की दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी असमय मौत से पत्नी और बच्चों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घर में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है तथा मामले की जांच कर आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।