मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
चुनार विधानसभा: ईमानदार छवि वाली पूर्व IAS दिव्या मित्तल की एंट्री की चर्चा से सियासी पारा हाईहमीरपुर :1 नवंबर को लगेगा मेगा लीगल कैंप, गोहण्ड में सातवें दिन के विधिक शिविर में पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने पर जोरहमीरपुर :ओबीसी की 79 जातियों के प्रतिनिधित्व की होगी समीक्षाशिक्षक हितों से जुड़ी विभिन्न मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन,,,,हमीरपुर :मतदाता पंजीकरण अभियान में लापरवाही पर डीएम सख्त, तहसीलदार सदर का वेतन रोकने और एसडीएम से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देशहमीरपुर :पीईटी-2026 की तैयारियों का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाईहमीरपुर :जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालयों का किया निरीक्षण, शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के दिए सख्त निर्देशशिव पंथी,सत्संग कार्यक्रम ग्राम आज गरिया में,DiG, कलेक्टर एवं एसपी ने किया कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण। कल होने वाले विशाल एक दिवसीय महाकुंभ की तैयारी।Yyअभा कांग्रेस कमेटी की सचिव एवं मप्र प्रभारी ऊषा नायडू ने बीजेपी की तुलना अंग्रेजों से कीचुनार विधानसभा: ईमानदार छवि वाली पूर्व IAS दिव्या मित्तल की एंट्री की चर्चा से सियासी पारा हाईहमीरपुर :1 नवंबर को लगेगा मेगा लीगल कैंप, गोहण्ड में सातवें दिन के विधिक शिविर में पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने पर जोरहमीरपुर :ओबीसी की 79 जातियों के प्रतिनिधित्व की होगी समीक्षाशिक्षक हितों से जुड़ी विभिन्न मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन,,,,हमीरपुर :मतदाता पंजीकरण अभियान में लापरवाही पर डीएम सख्त, तहसीलदार सदर का वेतन रोकने और एसडीएम से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देशहमीरपुर :पीईटी-2026 की तैयारियों का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाईहमीरपुर :जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालयों का किया निरीक्षण, शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के दिए सख्त निर्देशशिव पंथी,सत्संग कार्यक्रम ग्राम आज गरिया में,DiG, कलेक्टर एवं एसपी ने किया कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण। कल होने वाले विशाल एक दिवसीय महाकुंभ की तैयारी।Yyअभा कांग्रेस कमेटी की सचिव एवं मप्र प्रभारी ऊषा नायडू ने बीजेपी की तुलना अंग्रेजों से की
A2Z सभी खबर सभी जिले की

वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर त्वरित, निष्पक्ष और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश

वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर त्वरित, निष्पक्ष और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश
WhatsApp Facebook

जहानाबाद। जिले के घोषी थाना क्षेत्र में बालू उठाव को लेकर चैतीपीपर और गिन्जी गांव के बीच हुई गोलीबारी की घटना के बाद मगध रेंज के पुलिस महानिरीक्षक आईजी विकास वैभव ने रविवार को घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर घटना की विस्तृत जानकारी ली और जांच में जुटी पुलिस टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान आईजी विकास वैभव ने अधिकारियों को वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर त्वरित, निष्पक्ष और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और जांच पूरी पारदर्शिता के साथ की जाएगी। इसके अतिरिक्त, फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस टीमों को लगातार सघन छापेमारी अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है।पुलिस अधिकारियों के अनुसार, घटना में शामिल आरोपियों की तलाश में विभिन्न संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। क्षेत्र में किसी भी तरह की तनावपूर्ण स्थिति को रोकने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे।आईजी ने घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों से भी बातचीत की और उनकी सुरक्षा संबंधी चिंताओं को सुना। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और आम नागरिकों की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है। इस दौरान जहानाबाद के पुलिस अधीक्षक और घोषी के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। पुलिस प्रशासन ने बताया कि पूरे क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जा रही है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है।