मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
चुनार विधानसभा: ईमानदार छवि वाली पूर्व IAS दिव्या मित्तल की एंट्री की चर्चा से सियासी पारा हाईहमीरपुर :1 नवंबर को लगेगा मेगा लीगल कैंप, गोहण्ड में सातवें दिन के विधिक शिविर में पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने पर जोरहमीरपुर :ओबीसी की 79 जातियों के प्रतिनिधित्व की होगी समीक्षाशिक्षक हितों से जुड़ी विभिन्न मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन,,,,हमीरपुर :मतदाता पंजीकरण अभियान में लापरवाही पर डीएम सख्त, तहसीलदार सदर का वेतन रोकने और एसडीएम से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देशहमीरपुर :पीईटी-2026 की तैयारियों का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाईहमीरपुर :जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालयों का किया निरीक्षण, शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के दिए सख्त निर्देशशिव पंथी,सत्संग कार्यक्रम ग्राम आज गरिया में,DiG, कलेक्टर एवं एसपी ने किया कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण। कल होने वाले विशाल एक दिवसीय महाकुंभ की तैयारी।Yyअभा कांग्रेस कमेटी की सचिव एवं मप्र प्रभारी ऊषा नायडू ने बीजेपी की तुलना अंग्रेजों से कीचुनार विधानसभा: ईमानदार छवि वाली पूर्व IAS दिव्या मित्तल की एंट्री की चर्चा से सियासी पारा हाईहमीरपुर :1 नवंबर को लगेगा मेगा लीगल कैंप, गोहण्ड में सातवें दिन के विधिक शिविर में पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने पर जोरहमीरपुर :ओबीसी की 79 जातियों के प्रतिनिधित्व की होगी समीक्षाशिक्षक हितों से जुड़ी विभिन्न मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन,,,,हमीरपुर :मतदाता पंजीकरण अभियान में लापरवाही पर डीएम सख्त, तहसीलदार सदर का वेतन रोकने और एसडीएम से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देशहमीरपुर :पीईटी-2026 की तैयारियों का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाईहमीरपुर :जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालयों का किया निरीक्षण, शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के दिए सख्त निर्देशशिव पंथी,सत्संग कार्यक्रम ग्राम आज गरिया में,DiG, कलेक्टर एवं एसपी ने किया कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण। कल होने वाले विशाल एक दिवसीय महाकुंभ की तैयारी।Yyअभा कांग्रेस कमेटी की सचिव एवं मप्र प्रभारी ऊषा नायडू ने बीजेपी की तुलना अंग्रेजों से की
A2Z सभी खबर सभी जिले की

प्रशासन टीबी मरीजों के बेहतर उपचार, पोषण और देखभाल के लिए लगातार प्रयासरत

प्रशासन टीबी मरीजों के बेहतर उपचार, पोषण और देखभाल के लिए लगातार प्रयासरत
WhatsApp Facebook

जहानाबाद। जिले में राष्ट्रीय क्षयरोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत रविवार को भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा पोषण किट वितरित की गईं। रेडक्रॉस भवन, पश्चिम गांधी मैदान स्थित सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के लगभग 200 टीबी मरीजों को मासिक खाद्य पैकेट और पोषण सामग्री प्रदान की गई। जिलाधिकारी सह रेडक्रॉस सोसायटी की अध्यक्ष छिरिड़ वाई भूटिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उनके साथ रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव, सदर अस्पताल के चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी और अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री के टीबी मुक्त भारत अभियान और बिहार सरकार की पहल के तहत राज्य भर में टीबी उन्मूलन के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

उन्होंने जोर देकर कहा कि जहानाबाद जिला भी इसी संकल्प के साथ काम कर रहा है और प्रशासन का लक्ष्य जिले को पूर्ण रूप से टीबी मुक्त बनाना है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि टीबी एक गंभीर बीमारी है, लेकिन इसका इलाज पूरी तरह संभव है। उन्होंने मरीजों से नियमित दवा लेने, पौष्टिक भोजन करने और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की अपील की। डीएम ने लोगों से आग्रह किया कि यदि किसी व्यक्ति में टीबी के लक्षण दिखें तो वे तुरंत सरकारी अस्पताल में जांच कराएं। उन्होंने बताया कि सरकारी अस्पतालों में जांच से लेकर इलाज तक की सभी सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध हैं। जिलाधिकारी ने यह भी बताया कि टीबी मरीजों को दवा के साथ-साथ संतुलित आहार की भी आवश्यकता होती है।

आने वाले समय में पोषण किट में और अधिक उपयोगी खाद्य सामग्री शामिल करने का प्रयास किया जाएगा, ताकि मरीजों को पूरे महीने पर्याप्त पोषण मिल सके। उन्होंने कहा कि प्रशासन टीबी मरीजों के बेहतर उपचार, पोषण और देखभाल के लिए लगातार प्रयासरत है और जनभागीदारी से जल्द ही टीबी मुक्त जहानाबाद के लक्ष्य को हासिल किया जाएगा।