A2Z सभी खबर सभी जिले की

*नर्मदापुरम के 3 खिलाड़ी करेंगे मध्यप्रदेश रग्बी टीम का प्रतिनिधित्व*

*हैदराबाद में होने वाली जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में दिखाएंगे दम*

*नर्मदापुरम।* जिले के लिए गर्व की बात है। नर्मदापुरम के तीन प्रतिभाशाली रग्बी खिलाड़ियों का चयन *मध्य प्रदेश जूनियर रग्बी टीम* में हुआ है। ये खिलाड़ी आगामी *जूनियर नेशनल रग्बी सेवन चैंपियनशिप 2026* में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

*चयनित खिलाड़ी:*- *🔹 आकांक्षा नायर – पिपरिया*- *🔹 भारती राय – सोहागपुर* – *🔹 अमित कुमार मालवीय – पिपरिया

6 से 11 जुलाई तक हैदराबाद में होगा आयोजन* राष्ट्रीय प्रतियोगिता *6 जुलाई से 11 जुलाई 2026* तक *जीएमसी स्टेडियम, हैदराबाद, तेलंगाना* में आयोजित होगी। इसमें देशभर की शीर्ष टीमें भाग लेंगी।

*कैसे हुआ चयन* *जिला रग्बी संघ नर्मदापुरम के सचिव एवं कोच सचिन पुर्विया* ने बताया कि देवास में आयोजित राज्य स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता एवं 5 दिवसीय प्रशिक्षण कैंप में इन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया था। उसी आधार पर इनका चयन मध्य प्रदेश टीम में किया गया है।सचिन पुर्विया ने कहा, _”इन खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण काबिले तारीफ है। इनकी इस उपलब्धि से पूरे जिले का नाम रोशन हुआ है।”_

Related Articles

*खेल प्रेमियों ने दी बधाई* खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर *मनोज नगोत्रा, नीमल पचौरी, अरविंद शर्मा, डॉ. शैलेंद्र मालवीय, जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी विकास खराड़कर, समन्वयक प्रीतम सिंह पुर्विया, बबलू साहू, जावेद खान, निशा ठाकुर, डॉली मीना, अफसा खान, अतुल परसाई, एडवोकेट गोविंद तिवारी, भरतजी पटेल, आदित्य कुशवाहा, आशीष प्रजापति, सचिन स्पोर्ट्स पिपरिया* सहित जिला रग्बी संघ के पदाधिकारियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।सभी ने राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताते हुए कहा कि यह उपलब्धि जिले के अन्य युवा खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा बनेगी।

Show More
Check Also
Close
Back to top button