A2Z सभी खबर सभी जिले की

हमीरपुर :सरकारी तंत्र को चुनौती देते लकडी माफिया का वीडियो वायरल

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

सुमेरपुर हमीरपुर । क्षेत्र में सक्रिय एक लकड़ी माफिया के गुर्गे ने सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल करके पुष्पा फिल्म की स्टाइल में प्रशासन को खुली चुनौती दे डाली है। हमारे द्वारा वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं की जाती है। वन क्षेत्राधिकारी ने जांच के बाद कार्यवाही की बात कही है। क्षेत्र में कई लकड़ी माफिया सक्रिय हैं मई माह में आए तूफान से हजारों पेड़ों में ध्वस्त होने से इनके कारोबार में जबरदस्त उछाल आया है। प्रतिदिन दर्जनों ट्रक लकड़ी बाहर भेजी जा रही है। गुरुवार को एक लकड़ी कारोबारी के गुर्गे ने फिल्म पुष्पा की स्टाइल में एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करके वन विभाग और प्रशासन को खुलेआम चुनौती देते हुए कहा कि दम हो तो रोक कर दिखाओ। हालांकि समाचार पत्र वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। वन क्षेत्राधिकारी अजय कुमार वर्मा ने बताया कि वायरल वीडियो प्राप्त हुआ है वह मामले की जांच कर रहे हैं जांच के बाद नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जाएगी।

Show More
Back to top button