
खापरखेड़ा, पिपरिया।* ग्राम खापरखेड़ा में मंगलवार को एक ट्रक चालक की लापरवाही से बड़ा हादसा होते-होते टला। बस स्टैंड के पास सड़क किनारे खड़ी *कार MP 05CA3996* को *ट्रक BR03GB9997* के चालक ने टक्कर मार दी और लगभग *50 फीट तक घसीटते हुए ले गया*।
*कैसे हुआ हादसा:* ट्रक चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए साइड में खड़ी कार को अपनी चपेट में ले लिया। ट्रक में फंसने से कार पीछे से बुरी तरह *क्षतिग्रस्त हो गई*। गनीमत रही कि कार में कोई मौजूद नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
*बस स्टैंड पर फैला तनाव:* घटना के बाद *बस स्टैंड पर तनाव का माहौल* बन गया। दोनों ओर *गाड़ियों की लंबी कतार* लगने से आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। राहगीरों और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
*ग्रामीणों ने संभाला मोर्चा:* स्थिति बिगड़ती देख ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। *बमुश्किल ग्रामीणों की मदद से* ट्रक को हटवाकर जाम खुलवाया गया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका। अब स्थिति नियंत्रित है