मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
मथुरा में बीजेपी कार्यकर्ता सम्मेलन और आशीर्वाद समारोह, विपक्ष पर बरसे भाजपा प्रदेश महामंत्री और विधायक राजेश चौधरीसरस्वती शिशु मंदिर सुबखार में हल्दी-कुमकुम कार्यक्रम*मालाखेड़ी को मिली विद्युत सौगात, 33/11 केवी उपकेंद्र का लोकार्पण*हमीरपुर :मकान कब्जे को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, तीन घायलसड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर लगाएं संकेतक बोर्ड एवं रेडियमः कलेक्टरहमीरपुर :कंस मेला स्थल का एसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखीजौनपुर: यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस का कड़ा प्रहार, एक ही दिन में 989 वाहनों का चालानअखंड भारत न्यूजअखंड भारत न्यूजबेटी की शादी के लिए 4 लाख की मदद का झांसा देकर 16 हजार रुपये ठगे, पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहारमथुरा में बीजेपी कार्यकर्ता सम्मेलन और आशीर्वाद समारोह, विपक्ष पर बरसे भाजपा प्रदेश महामंत्री और विधायक राजेश चौधरीसरस्वती शिशु मंदिर सुबखार में हल्दी-कुमकुम कार्यक्रम*मालाखेड़ी को मिली विद्युत सौगात, 33/11 केवी उपकेंद्र का लोकार्पण*हमीरपुर :मकान कब्जे को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, तीन घायलसड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर लगाएं संकेतक बोर्ड एवं रेडियमः कलेक्टरहमीरपुर :कंस मेला स्थल का एसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखीजौनपुर: यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस का कड़ा प्रहार, एक ही दिन में 989 वाहनों का चालानअखंड भारत न्यूजअखंड भारत न्यूजबेटी की शादी के लिए 4 लाख की मदद का झांसा देकर 16 हजार रुपये ठगे, पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहार
A2Z सभी खबर सभी जिले की

*”बेटियों के सपनों को मत रोको, शिक्षा का हर दीपक जलने दो” – पिपरिया कॉलेज की छात्राओं ने उठाई आवाज* *बंद पड़े गर्ल्स हॉस्टल को खोलने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, वीणा उइके बोलीं – ‘बेटी पढ़ेगी तभी राष्ट्र बढ़ेगा’*

*”बेटियों के सपनों को मत रोको, शिक्षा का हर दीपक जलने दो” – पिपरिया कॉलेज की छात्राओं ने उठाई आवाज*  *बंद पड़े गर्ल्स हॉस्टल को खोलने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, वीणा उइके बोलीं – ‘बेटी पढ़ेगी तभी राष्ट्र बढ़ेगा’*
WhatsApp Facebook

पिपरिया।* शहीद भगत सिंह शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, पिपरिया की छात्राओं ने *बेटियों की शिक्षा बचाने* के लिए आवाज बुलंद की है। सोमवार को नियमित छात्राओं ने *आयुक्त, उच्च शिक्षा विभाग, म.प्र. शासन* के नाम *एसडीएम पिपरिया* के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। एसडीएम के बैठक में व्यस्त होने के कारण ज्ञापन उनके कार्यालय में दिया गया।*कविता से रखी अपनी बात:* ज्ञापन की शुरुआत इन भावपूर्ण पंक्तियों से हुई – _”चल पड़ी हैं बेटियाँ अब, ज्ञान की राहों पर,_ _मत रोको उनके सपनों को, बंद पड़े इन द्वारों पर।_ _हॉस्टल फिर से खोल दीजिए, यही हमारी आस,_ _शिक्षित बेटी बनेगी कल, भारत की पहचान और विश्वास।”_*क्या है मांग:* छात्राओं ने बताया कि कॉलेज का *गर्ल्स हॉस्टल लंबे समय से बंद पड़ा है*। दूरदराज के ग्रामीण और आदिवासी इलाकों से आने वाली बेटियों को रोज *50-60 किमी* का सफर तय करना पड़ता है। इससे उनकी *शिक्षा, सुरक्षा और जेब* तीनों पर बुरा असर पड़ रहा है। कई छात्राओं ने आर्थिक तंगी के कारण पढ़ाई छोड़ने की नौबत आने की बात भी कही।*छात्रा वीणा उइके ने कहा:* _”बेटी पढ़ेगी तो परिवार आगे बढ़ेगा,_ _परिवार बढ़ेगा तो समाज संवर जाएगा,_ _समाज संवर जाएगा तो राष्ट्र सशक्त होगा,_ _बस शिक्षा का यह दीप निरंतर जलता रहना चाहिए।”_*एक स्वर में उठी मांग:* ज्ञापन में शासन से *बंद हॉस्टल की मरम्मत कर तुरंत शुरू करने* की मांग की गई। छात्राओं ने कहा – _”न कोई विशेष अधिकार चाहिए, न कोई अलग पहचान चाहिए,_ _बस पढ़ने का सुरक्षित अवसर मिले,_ _हमें अपना सुनहरा भविष्य गढ़ने का अधिकार चाहिए।”_*ये रहीं मौजूद:* ज्ञापन सौंपते समय *वीणा उइके, माशूम मर्सकोले, महक ठाकुर, खुशबू जाटव, सपना अहिरवार, नंदनी सिलावट* समेत बड़ी संख्या में नियमित छात्राएं मौजूद रहीं।छात्राओं को उम्मीद है कि शासन उनकी मांग पर संवेदनशीलता से विचार करेगा ताकि *किसी भी बेटी का उच्च शिक्षा का सपना अधूरा न रहे*।

AKHAND BHARAT NEWS REPORTER

जिला संवाददाता नर्मदापुरम नरेन्द्र बाल्मीक

Akhand Bharat News के अधिकृत संवाददाता।

सत्यापन करें →