*श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की हांसी जिला इकाई का हुआ गठन
अखंड भारत समाचार करण सिंह लखेरा गुरुग्राम हरियाणा
– प्रदेशाध्यक्ष डॉ इंदु बंसल जैन की अध्यक्षता में सम्मान हुआ कार्यक्रम
– सुनीता बामल जिला अध्यक्ष, विजय सैनी जिला महासचिव व अजय शर्मा जिला संरक्षक हुए नियुक्त
श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की हांसी जिला इकाई का गठन आज हांसी के बड़सी गेट की जैन धर्मशाल में संघ की प्रदेश अध्यक्ष डॉ इन्दु बंसल जैन की अध्यक्षता में किया गया। जिस में सुनीता बामल को हांसी जिला इकाई का जिला अध्यक्ष,विजय सैनी को जिला महासचिव व अजय शर्मा को जिला संरक्षक नियुक्त किया गया।
उक्त गठन पर जानकारी देते हुए श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की संस्थापक व प्रदेश अध्यक्ष डॉ इन्दु बंसल जैन ने बताया कि श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा मैं नही हम की नीति पर काम करता है आज उसी कड़ी में श्रमजीवी पत्रकार संघ की मजबूती के लिये हांसी जिला इकाई का गठन किया गया है।
इस अवसर पर डॉ बंसल ने आगामी 10 जुलाई से 13 जुलाई तक देवभूमि हरिद्वार में होने वाले श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा के प्रदेशस्तरीय पत्रकार सम्मेलन के लिए सभी पत्रकारों को आमंत्रित भी किया।
जिस में हांसी की महिला पत्रकार सुनीता बामल को जिलाध्यक्ष, विजय सैनी को महासचिव व मुख्य संरक्षक वरिष्ठ पत्रकार अजय शर्मा को बनाया गया है, कुल 18 पत्रकारों की जिला कार्यकारिणी बनाई गई है।
इस अवसर पर हांसी के प्रमुख समाजसेवी राजीव शर्मा ने कार्यक्रम में उपस्थित हो कर श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की नीतियों व कार्यों की प्रशंसा की।
नियुक्ति व घोषणा के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की संस्थापक व प्रदेश अध्यक्ष डॉ इंदु बंसल जैन,प्रदेश महासचिव नवीन बंसल,झज्जर जिला इकाई अध्यक्ष ललित गोठवाल,फतेहाबाद जिला इकाई के सदस्य नरेश बंसल व राध्यश्याम सोनी, हांसी जिले की नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सुनीता बामल,जिला महासचिव विजय सैनी,जिला संरक्षक अजय शर्मा के साथ – साथ हांसी जिले के पत्रकार
संजय, सतबीर चहल,जसवंत सिंह ,अमन कुमार, विजय, अमित कुमार, रविंदर चहल, अमित डाटा,लखन, मनदीप बिठमड़ा
नरेंद्र मलिक, दिनेश, राम मेहर, रामनिवास, अनिल गहलोत, देवांश,
कर्मजीत सहित अनेको पत्रकार उपस्थित थे।
READ NEXT
संबंधित खबरें
A2Z सभी खबर सभी जिले की
डॉ. सरस्वती वर्मा का जन्मदिन 5 अक्टूबर को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
चुनार/वाराणसी, 5 अक्टूबर।* स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में चुनार का जाना-पहचाना नाम सरस्वती हॉस्पिटल एंड कैंसर सेंटर की हेड डॉ.…
A2Z सभी खबर सभी जिले की
9वें पोषण माह के अंतर्गत नारायणपुर ब्लॉक में आंगन मिलन और माता उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित, कुपोषण मुक्त का लिया संकल्प*
*नारायणपुर / मिर्जापुर:* 9वें राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत सेवा संकल्प अभियान के तहत नारायणपुर ब्लॉक में आंगन मिलन एवं…
A2Z सभी खबर सभी जिले की
लगातार बारिश से छलका जरगो बांध, बाटी-चोखा पार्टी कर झूमे सैलानी
*चुनार/मिर्जापुर:* पिछले तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश के बाद जरगो बांध लबालब भर गया है और छलकने लगा…
A2Z सभी खबर सभी जिले की
ब्रेकिंग न्यूज | *गौशाला में मौतों के बाद जांच, ग्रामीणों को अंदर जाने से रोका तो उठे सवाल* *खबर प्रसारित होने के बाद जागे अधिकारी, बीडीओ बोले—*बहुत दलदल था इंसान फंस जाएगा तो ज
ब्रेकिंग न्यूज | *गौशाला में मौतों के बाद जांच, ग्रामीणों को अंदर जाने से रोका तो उठे सवाल* *खबर प्रसारित…