A2Z सभी खबर सभी जिले की

ईस्ट बसुरिया थाना परिसर में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न!

बाघमारा/ धनबाद:ईस्ट बसुरिया ओपी में आगामी मोहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक बाघमारा एसडीपीओ की अध्यक्षता में की गई। #इस दौरान तमाम अखाड़ा कमेटी समेत समाजसेवी जनप्रतिनिधि इत्यादि गणमान्य लोग उपस्थित रहें। वही सभी शांति समिति के सदस्य ने अपनी अपनी बातें रखी और समस्याओं पर भी विचार विमर्श किया गया। #इस मौके पर जिला परिषद सदस्य इसराफिल अंसारी ने कहा कि आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ हम सब मिलजुल कर सभी त्योहारों को मानते हैं। उसी तरह मोहर्रम पर्व कों भी मिलजुलकर मनाएं।#बताते चले एसडीपीओ ने अपने संबोधन में कहा कि न्यायालय के निर्देश अनुसार डीजे पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। साथ ही हद करने वाले या अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। #वहीं किसी भी प्रकार से अफवाह फैलाने वाले या हद करने वाले लोगों को बख्शा नहीं जाएगा! वहीं एसडीपीओ ने कहा कि आपसी भाईचारे एवं सौहार्द के साथ त्योहार मनाएं और किसी भी प्रकार की कोई सूचना या फिर अफवाह की जानकारी मिलती है तो स्थानीय थाना को तुरंत इसकी जानकारी दें! #मौके पर जिला परिषद सदस्य इसराफिल अंसारी, आजाद मुखिया, पंचायत समिति, रणजीत सिंह, डबलु, समेत सैकड़ो लोग उपस्थित रहें।

अभिषेक श्रीवास्तव की रिपोर्ट ✍️

Show More
Back to top button