मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
मथुरा में बीजेपी कार्यकर्ता सम्मेलन और आशीर्वाद समारोह, विपक्ष पर बरसे भाजपा प्रदेश महामंत्री और विधायक राजेश चौधरीसरस्वती शिशु मंदिर सुबखार में हल्दी-कुमकुम कार्यक्रम*मालाखेड़ी को मिली विद्युत सौगात, 33/11 केवी उपकेंद्र का लोकार्पण*हमीरपुर :मकान कब्जे को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, तीन घायलसड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर लगाएं संकेतक बोर्ड एवं रेडियमः कलेक्टरहमीरपुर :कंस मेला स्थल का एसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखीजौनपुर: यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस का कड़ा प्रहार, एक ही दिन में 989 वाहनों का चालानअखंड भारत न्यूजअखंड भारत न्यूजबेटी की शादी के लिए 4 लाख की मदद का झांसा देकर 16 हजार रुपये ठगे, पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहारमथुरा में बीजेपी कार्यकर्ता सम्मेलन और आशीर्वाद समारोह, विपक्ष पर बरसे भाजपा प्रदेश महामंत्री और विधायक राजेश चौधरीसरस्वती शिशु मंदिर सुबखार में हल्दी-कुमकुम कार्यक्रम*मालाखेड़ी को मिली विद्युत सौगात, 33/11 केवी उपकेंद्र का लोकार्पण*हमीरपुर :मकान कब्जे को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, तीन घायलसड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर लगाएं संकेतक बोर्ड एवं रेडियमः कलेक्टरहमीरपुर :कंस मेला स्थल का एसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखीजौनपुर: यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस का कड़ा प्रहार, एक ही दिन में 989 वाहनों का चालानअखंड भारत न्यूजअखंड भारत न्यूजबेटी की शादी के लिए 4 लाख की मदद का झांसा देकर 16 हजार रुपये ठगे, पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहार
A2Z सभी खबर सभी जिले की

सिंगरौली में पचौर तालाब से हाईवा, पीसी मशीन जब्तः कोयला उत्खनन का काम कर रही कंपनी THDC की साइट पर चोरी छुपे जा रही थी मिट्टी

सिंगरौली में पचौर तालाब से हाईवा, पीसी मशीन जब्तः कोयला उत्खनन का काम कर रही कंपनी THDC की साइट पर चोरी छुपे जा रही थी मिट्टी
WhatsApp Facebook

सिंगरौली में पचौर तालाब से हाईवा, पीसी मशीन जब्तः कोयला उत्खनन का काम कर रही कंपनी THDC की साइट पर चोरी छुपे जा रही थी मिट्टी

सिंगरौली जिले के बरगवां तहसील क्षेत्र के ग्राम पचौर में शासकीय तालाब से अवैध मिट्टी खनन पर प्रशासन ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की। तहसीलदार दीपेंद्र सिंह तिवारी के नेतृत्व में राजस्व अमले ने मौके पर छापा मारा और खनन में लगी हाईवा गाड़ियों तथा पीसी मशीन को जब्त कर लिया।जानकारी के अनुसार, पचौर स्थित शासकीय तालाब से पीसी मशीन का उपयोग कर बड़े पैमाने पर मिट्टी निकाली जा रही थी। यह मिट्टी टीएचडीसी परियोजना से जुड़ी सिमकोन कंपनी द्वारा देवरा स्थित निजी रेलवे साइडिंग तक पहुंचाई जा रही थी।

स्थानीय ग्रामीणों द्वारा लगातार शिकायतें मिलने के बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया। शिकायतों के आधार पर टीम ने मौके पर दबिश दी।जांच के दौरान अधिकारियों ने पाया कि तालाब की खुदाई कर मिट्टी का अवैध परिवहन किया जा रहा था। इससे न केवल शासकीय संपत्ति को नुकसान हो रहा था, बल्कि तालाब की जल संग्रहण क्षमता पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका थी।तहसीलदार दीपेंद्र सिंह तिवारी ने कहा, “शासकीय भूमि, तालाब और अन्य सार्वजनिक संपत्तियों पर किसी भी प्रकार का अवैध खनन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जा रही है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।”ग्रामीणों ने प्रशासन की इस कार्रवाई का स्वागत किया। उनका कहना था कि यदि समय रहते कदम नहीं उठाया जाता, तो तालाब को भारी क्षति पहुंच सकती थी।

उन्होंने प्राकृतिक जल स्रोतों और शासकीय भूमि की सुरक्षा के लिए ऐसी कार्रवाई को आवश्यक बताया।राजस्व एवं खनिज विभाग मामले की विस्तृत जांच कर रहा है। जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित व्यक्तियों एवं संस्थाओं के विरुद्ध खनिज अधिनियम सहित अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पत्रकार अमरेन्द्र शुक्ला सिंगरौली