मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब को अधिवक्ता सम्यक जैन ने भेजा 25-सूत्रीय सुझाव पत्र, भाजपा में संगठनात्मक बदलाव और जनसेवा पर जोर देने की मांगडॉ टीकम सोनी को अंतरराष्ट्रीय मानद डी.लिट् (D.Litt) उपाधि से किया गया सम्मानित; गांधीवादी दर्शन और मानवतावादी कार्यों के लिए मिला वैश्विक सम्मानदुर्गापूजा सेवा उत्सव के तहत युवा शक्ति संगम वेलफेयर फाउंडेशन ने 250 जरूरतमंदों के बीच बांटे नए वस्त्र, उपहार, मिठाइयां एवं खाद्य सामग्रीसेवा संकल्प अभियान अंतर्गत योग एवं ध्यान स्वेच्छिकता पर्व सकार्यक्रम संपन्नबरेली चन्द्र शेखर आजाद इंटर कॉलेज गैनी बना ओवरऑल चैंपियनबड़वानी शहर में टैक्टर से हुई दुर्घटना , पुलिस जांच में जुटी।बांसकोटा गोविंदपुर हाजी हसीरूद्दीन मार्केट में खुला साजिद जनरल स्टोर, रोजमर्रा की जरूरतें अब एक ही छत के नीचे दुआओं के साथ हुआ शुभारंभ, साजिद आलम ने बेहतर सेवा का दिलाया भरोसाजनजाति विकास मंच के बैनर तले जनजाति मातृशक्ति सम्मेलन संपन्न हुआराजेश कुमार पूंछ लोकेशन मेंढर सरदार पटेल को साहित्यिक श्रद्धांजलि: मेंढर पुलिस ने विद्यार्थियों को ‘लौह पुरुष’ से दिए एकता के संदेश मेंढर, युवाओं में एकता, अखंडता और राष्ट्रभक्बानसूर में जातीय जनगणना और सामाजिक मुद्दों पर संगोष्ठी, डोमा राष्ट्रीय अध्यक्ष उदित राज ने कहा- एकजुटता से ही मिलेंगे अधिकारप्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब को अधिवक्ता सम्यक जैन ने भेजा 25-सूत्रीय सुझाव पत्र, भाजपा में संगठनात्मक बदलाव और जनसेवा पर जोर देने की मांगडॉ टीकम सोनी को अंतरराष्ट्रीय मानद डी.लिट् (D.Litt) उपाधि से किया गया सम्मानित; गांधीवादी दर्शन और मानवतावादी कार्यों के लिए मिला वैश्विक सम्मानदुर्गापूजा सेवा उत्सव के तहत युवा शक्ति संगम वेलफेयर फाउंडेशन ने 250 जरूरतमंदों के बीच बांटे नए वस्त्र, उपहार, मिठाइयां एवं खाद्य सामग्रीसेवा संकल्प अभियान अंतर्गत योग एवं ध्यान स्वेच्छिकता पर्व सकार्यक्रम संपन्नबरेली चन्द्र शेखर आजाद इंटर कॉलेज गैनी बना ओवरऑल चैंपियनबड़वानी शहर में टैक्टर से हुई दुर्घटना , पुलिस जांच में जुटी।बांसकोटा गोविंदपुर हाजी हसीरूद्दीन मार्केट में खुला साजिद जनरल स्टोर, रोजमर्रा की जरूरतें अब एक ही छत के नीचे दुआओं के साथ हुआ शुभारंभ, साजिद आलम ने बेहतर सेवा का दिलाया भरोसाजनजाति विकास मंच के बैनर तले जनजाति मातृशक्ति सम्मेलन संपन्न हुआराजेश कुमार पूंछ लोकेशन मेंढर सरदार पटेल को साहित्यिक श्रद्धांजलि: मेंढर पुलिस ने विद्यार्थियों को ‘लौह पुरुष’ से दिए एकता के संदेश मेंढर, युवाओं में एकता, अखंडता और राष्ट्रभक्बानसूर में जातीय जनगणना और सामाजिक मुद्दों पर संगोष्ठी, डोमा राष्ट्रीय अध्यक्ष उदित राज ने कहा- एकजुटता से ही मिलेंगे अधिकार
A2Z सभी खबर सभी जिले की

हमीरपुर :पत्नी से विवाद के बाद बच्चे संग पानी की टंकी पर चढ़ा युवक

हमीरपुर :पत्नी से विवाद के बाद बच्चे संग पानी की टंकी पर चढ़ा युवक
WhatsApp Facebook

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा।हमीरपुर।14 जून मौदहा में पत्नी से चल रहे विवाद से क्षुब्ध एक युवक रविवार को अपने मासूम बच्चे के साथ कस्बे के बड़ा चौराहा स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गया। युवक के टंकी पर चढ़ने की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने काफी देर तक समझा-बुझाकर युवक और उसके बच्चे को सकुशल नीचे उतार लिया है। युवक ने स्वयं का नाम सुमेरपुर कस्बा निवासी राजेश कुमार दुबे पुत्र संतोष कुमार दुबे बताया है। पूछताछ में उसने बताया कि उसका पत्नी के साथ पारिवारिक विवाद चल रहा है जिसके चलते वह मानसिक तनाव में था। इसी आवेश में वह अपने बच्चे को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ गया। इस घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम करण वीर सिंह और क्षेत्राधिकारी मौदहा राज कुमार पाण्डेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने युवक से बातचीत कर उसे शांत कराया और सुरक्षित नीचे उतरने के लिए राजी किया। काफी देर तक चली वार्ता के बाद युवक बच्चे सहित टंकी से नीचे उतर आया। इसके बाद पुलिस ने दोनों को सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया है।घटना के दौरान बड़ा चौराहा क्षेत्र में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों की निगाहें टंकी पर टिकी रहीं। युवक और बच्चे के सुरक्षित नीचे उतरने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है। एसडीएम का कहना है कि युवक की काउंसलिंग कराई जा रही है। साथ ही उसके परिजनों को भी सूचना दे दी गई है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।