मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
मथुरा में बीजेपी कार्यकर्ता सम्मेलन और आशीर्वाद समारोह, विपक्ष पर बरसे भाजपा प्रदेश महामंत्री और विधायक राजेश चौधरीसरस्वती शिशु मंदिर सुबखार में हल्दी-कुमकुम कार्यक्रम*मालाखेड़ी को मिली विद्युत सौगात, 33/11 केवी उपकेंद्र का लोकार्पण*हमीरपुर :मकान कब्जे को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, तीन घायलसड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर लगाएं संकेतक बोर्ड एवं रेडियमः कलेक्टरहमीरपुर :कंस मेला स्थल का एसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखीजौनपुर: यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस का कड़ा प्रहार, एक ही दिन में 989 वाहनों का चालानअखंड भारत न्यूजअखंड भारत न्यूजबेटी की शादी के लिए 4 लाख की मदद का झांसा देकर 16 हजार रुपये ठगे, पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहारमथुरा में बीजेपी कार्यकर्ता सम्मेलन और आशीर्वाद समारोह, विपक्ष पर बरसे भाजपा प्रदेश महामंत्री और विधायक राजेश चौधरीसरस्वती शिशु मंदिर सुबखार में हल्दी-कुमकुम कार्यक्रम*मालाखेड़ी को मिली विद्युत सौगात, 33/11 केवी उपकेंद्र का लोकार्पण*हमीरपुर :मकान कब्जे को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, तीन घायलसड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर लगाएं संकेतक बोर्ड एवं रेडियमः कलेक्टरहमीरपुर :कंस मेला स्थल का एसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखीजौनपुर: यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस का कड़ा प्रहार, एक ही दिन में 989 वाहनों का चालानअखंड भारत न्यूजअखंड भारत न्यूजबेटी की शादी के लिए 4 लाख की मदद का झांसा देकर 16 हजार रुपये ठगे, पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहार
A2Z सभी खबर सभी जिले की

कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में शुरू हुई मद्य सिपाही परीक्षा

कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में शुरू हुई मद्य सिपाही परीक्षा
WhatsApp Facebook

कुल 4236 रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए आयोजित की जा रही मद्य सिपाही भर्ती परीक्षा 

जहानाबाद। केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) द्वारा आयोजित सिपाही भर्ती प्रतियोगिता परीक्षा रविवार को जहानाबाद जिले में कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में शुरू हुई। जिला प्रशासन ने परीक्षा के सफल एवं निष्पक्ष संचालन के लिए व्यापक सुरक्षा, निगरानी और विधि-व्यवस्था की पुख्ता व्यवस्था की है। भर्ती परीक्षा कुल 4236 रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए आयोजित की जा रही है। इनमें मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग में मद्य सिपाही के 1697 पद, कारा एवं सुधार सेवाएं निरीक्षणालय, गृह विभाग में कक्षपाल के 2431 पद तथा परिवहन विभाग में चलंत दस्ता सिपाही के 108 पद शामिल हैं।

जिले के कुल 10 परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा दो पालियों में संपन्न कराई जा रही है। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली अपराह्न 3 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित है। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों को सघन जांच के बाद ही प्रवेश दिया गया।

केंद्रों के बाहर और आसपास सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल एवं दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। अधिकारियों ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और केंद्राधीक्षकों एवं प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिला प्रशासन ने परीक्षा को पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए हैं। परीक्षा केंद्रों के आसपास विशेष निगरानी रखी जा रही है तथा संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर है। अधिकारियों ने अभ्यर्थियों से परीक्षा संबंधी निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करने तथा अनुशासन बनाए रखने की अपील की है। प्रशासन के अनुसार, परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संचालित हो रही है और सभी केंद्रों पर व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गई हैं।