A2Z सभी खबर सभी जिले की

टेनी बीघा इलाके से 103 लीटर महुआ शराब बरामद

जहानाबाद। जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार सुबह नगर थाना क्षेत्र के टेनी बीघा इलाके में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान करीब 103 लीटर महुआ शराब बरामद की गई। हालांकि, छापेमारी की भनक लगते ही शराब कारोबारी मौके से फरार हो गए।पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान के निर्देश पर अनुमंडलीय ALTF-1 टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर यह विशेष छापेमारी अभियान चलाया। स्टेशन से पश्चिम स्थित टेनी बीघा क्षेत्र में की गई इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर तलाशी लेकर बड़ी मात्रा में महुआ शराब जब्त की।पुलिस के पहुंचने से पहले ही अवैध शराब का कारोबार करने वाले लोग मौके से भाग निकले, जिसके कारण किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। बरामद शराब को जब्त कर नगर थाना लाया गया है, जहां आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।नगर थाना प्रभारी उमेश प्रसाद ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। फरार शराब कारोबारियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और संभावित ठिकानों की भी जांच की जा रही है।जिले में शराबबंदी कानून को प्रभावी बनाने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। अधिकारियों का कहना है कि अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। मामले में अग्रिम कानूनी प्रक्रिया चल रही है।

Show More
Back to top button