मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
हमीरपुर :मौदहा बाँध नहर प्रणाली की सिल्ट सफाई का लगातार हो रहा भौतिक सत्यापन, 24 नवंबर से शुरू हुआ नहरों का संचालनहमीरपुर :विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण एवं ईवीएम प्रदर्शन केंद्र के संबंध में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक संपन्नहमीरपुर :राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की समन्वय बैठक सम्पन्नखटाव तालुक्यातील निमसोड व मोराळे हद्दीतील येरळा नदी कोल्हापुरी पेटी बंधारा काम निष्कृष्ट दर्जाचे झाले आहे तात्काळ चौकशी करावीचंद्रशेखर आजाद नगर में ‘प्रस्फुटन शक्ति ऊर्जा संचय’ प्रशिक्षण सम्पन्नअखंड भारत न्यूज़ प्रतिनिधि बड़वाह से गोविंद सिंह चौहान की रिपोर्ट -महेश्वर में 32वें निमाड़ उत्सव का भव्य शुभारंभ,अखंड भारत न्यूज़, बड़वाह से गोविंद सिंह चौहान की रिपोर्ट -30 कृषकों का दल तीन दिवसीय प्रशिक्षण सह भ्रमण के लिए रतलाम एवं नीमच रवाना ।जीत के बाद बोले नवनिर्वाचित जिला प्रमुख रामनिवास यादव, कहा – वनवास से पुनर्वास तक का सफर, जनता की समस्याओं का समाधान ही पहली प्राथमिकता*लोकेशन – नैनपुर संवाददाता – सत्येन्द्र तिवारी नैनपुर 9399424203 स्लग –: नैनपुर के वार्डों में कच्ची शराब का कार युवाओं के भविष्य से खिलवाड़, आबकारी विभाग कब जागेगा? # नैनपुरलोकेशन – नैनपुर संवाददाता – सत्येन्द्र तिवारी नैनपुर 9399424203 स्लग –: नैनपुर के वार्डों में कच्ची शराब का कार युवाओं के भविष्य से खिलवाड़, आबकारी विभाग कब जागेगा? # नैनपुरहमीरपुर :मौदहा बाँध नहर प्रणाली की सिल्ट सफाई का लगातार हो रहा भौतिक सत्यापन, 24 नवंबर से शुरू हुआ नहरों का संचालनहमीरपुर :विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण एवं ईवीएम प्रदर्शन केंद्र के संबंध में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक संपन्नहमीरपुर :राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की समन्वय बैठक सम्पन्नखटाव तालुक्यातील निमसोड व मोराळे हद्दीतील येरळा नदी कोल्हापुरी पेटी बंधारा काम निष्कृष्ट दर्जाचे झाले आहे तात्काळ चौकशी करावीचंद्रशेखर आजाद नगर में ‘प्रस्फुटन शक्ति ऊर्जा संचय’ प्रशिक्षण सम्पन्नअखंड भारत न्यूज़ प्रतिनिधि बड़वाह से गोविंद सिंह चौहान की रिपोर्ट -महेश्वर में 32वें निमाड़ उत्सव का भव्य शुभारंभ,अखंड भारत न्यूज़, बड़वाह से गोविंद सिंह चौहान की रिपोर्ट -30 कृषकों का दल तीन दिवसीय प्रशिक्षण सह भ्रमण के लिए रतलाम एवं नीमच रवाना ।जीत के बाद बोले नवनिर्वाचित जिला प्रमुख रामनिवास यादव, कहा – वनवास से पुनर्वास तक का सफर, जनता की समस्याओं का समाधान ही पहली प्राथमिकता*लोकेशन – नैनपुर संवाददाता – सत्येन्द्र तिवारी नैनपुर 9399424203 स्लग –: नैनपुर के वार्डों में कच्ची शराब का कार युवाओं के भविष्य से खिलवाड़, आबकारी विभाग कब जागेगा? # नैनपुरलोकेशन – नैनपुर संवाददाता – सत्येन्द्र तिवारी नैनपुर 9399424203 स्लग –: नैनपुर के वार्डों में कच्ची शराब का कार युवाओं के भविष्य से खिलवाड़, आबकारी विभाग कब जागेगा? # नैनपुर
A2Z सभी खबर सभी जिले की

शिक्षकों की अद्यतन जानकारी उपलब्ध होने से प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता एवं सुगमता

WhatsApp Facebook

शिक्षकों की अद्यतन जानकारी उपलब्ध होने से प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता एवं सुगमता

सभी विद्यालय प्रधानों और शिक्षकों को शत-प्रतिशत प्रोफाइल अपडेट करने का अल्टीमेटम

जहानाबाद। जिले में ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर शिक्षकों की प्रोफाइल (संक्षिप्त विवरण) अद्यतन करने की प्रक्रिया अपेक्षित गति नहीं पकड़ सकी है। जहानाबाद के टीआरई-1, टीआरई-2 और टीआरई-3 के अब तक केवल 50 प्रतिशत शिक्षकों ने ही अपनी प्रोफाइल अद्यतन की है। इस धीमी प्रगति पर शिक्षा विभाग ने नाराजगी जताते हुए सभी विद्यालय प्रधानों और शिक्षकों को शत-प्रतिशत प्रोफाइल अपडेट करने का अल्टीमेटम दिया है। शिक्षा विभाग की स्थापना शाखा के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी की ओर से जारी निर्देश पत्र में कहा गया है कि विभागीय आदेश के आलोक में एक जून को ही सभी शिक्षकों को ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर अपना प्रोफाइल अपडेट करना था। बावजूद जिले में कार्य की प्रगति संतोषजनक नहीं रही। विभागीय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में इस मुद्दे पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई और तत्काल सुधार लाने का निर्देश दिया गया। विद्यालय प्रधानों की बढ़ी जिम्मेदारी कार्यालय की ओर से सभी प्रधानाध्यापकों, प्रभारी प्रधानाध्यापकों और प्रधान शिक्षकों को निर्देशित किया गया है कि वह अपने विद्यालय के अधीन कार्यरत सभी शिक्षकों का प्रोफाइल निर्धारित समय सीमा के भीतर अद्यतन कराना सुनिश्चित करें। विभाग ने इसे अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य बताते हुए सर्वोच्च प्राथमिकता देने को कहा है। अधिकारियों का मानना है कि ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर शिक्षकों की अद्यतन जानकारी उपलब्ध होने से सेवा पुस्तिका, वेतन भुगतान, स्थानांतरण, पदस्थापन और अन्य प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता एवं सुगमता आएगी। यही कारण है कि राज्य स्तर से इस कार्य की लगातार निगरानी की जा रही है।