मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
रामपुर पुलिस का बड़ा अभियान 105 गुम मोबाइल बरामदसिंगरौली: कंचन ज्वेलर्स जयंत डकैती कांड में सिंगरौली पुलिस की एक और बड़ी सफलता।सिंगरौली: /  नगर निगम बारिश खत्म होते ही मॉडल रोड का कार्य तत्काल प्रारंभ करें – कलेक्टर श्री गौरव बैनलजहरीली शराब के सेवन से दो लोगों की मौतमथुरा में बीजेपी कार्यकर्ता सम्मेलन और आशीर्वाद समारोह, विपक्ष पर बरसे भाजपा प्रदेश महामंत्री और विधायक राजेश चौधरीसरस्वती शिशु मंदिर सुबखार में हल्दी-कुमकुम कार्यक्रम*मालाखेड़ी को मिली विद्युत सौगात, 33/11 केवी उपकेंद्र का लोकार्पण*हमीरपुर :मकान कब्जे को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, तीन घायलसड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर लगाएं संकेतक बोर्ड एवं रेडियमः कलेक्टरहमीरपुर :कंस मेला स्थल का एसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखीरामपुर पुलिस का बड़ा अभियान 105 गुम मोबाइल बरामदसिंगरौली: कंचन ज्वेलर्स जयंत डकैती कांड में सिंगरौली पुलिस की एक और बड़ी सफलता।सिंगरौली: /  नगर निगम बारिश खत्म होते ही मॉडल रोड का कार्य तत्काल प्रारंभ करें – कलेक्टर श्री गौरव बैनलजहरीली शराब के सेवन से दो लोगों की मौतमथुरा में बीजेपी कार्यकर्ता सम्मेलन और आशीर्वाद समारोह, विपक्ष पर बरसे भाजपा प्रदेश महामंत्री और विधायक राजेश चौधरीसरस्वती शिशु मंदिर सुबखार में हल्दी-कुमकुम कार्यक्रम*मालाखेड़ी को मिली विद्युत सौगात, 33/11 केवी उपकेंद्र का लोकार्पण*हमीरपुर :मकान कब्जे को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, तीन घायलसड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर लगाएं संकेतक बोर्ड एवं रेडियमः कलेक्टरहमीरपुर :कंस मेला स्थल का एसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखी
A2Z सभी खबर सभी जिले की

हमीरपुर :गंदे पानी और ठप पेयजल आपूर्ति से परेशान ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

हमीरपुर :गंदे पानी और ठप पेयजल आपूर्ति से परेशान ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
WhatsApp Facebook

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा (हमीरपुर)। विकास खंड मौदहा के ग्राम पंचायत गुड़ा के ग्रामीणों ने पेयजल संकट से परेशान होकर जिलाधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन सौंपते हुए जल संस्थान के ट्यूबवेल का नियमित संचालन कराए जाने की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में पेयजल की गंभीर समस्या बनी हुई है और उपलब्ध पानी भी पीने योग्य नहीं है।ग्रामीणों द्वारा दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि नमामि गंगे पेयजल योजना के तहत गांव में नियमित जलापूर्ति नहीं हो रही है। आरोप है कि कभी-कभार केवल औपचारिकता पूरी करने और फोटो खिंचवाने के लिए ही पानी की सप्लाई चालू की जाती है, जबकि अधिकांश समय ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध नहीं हो पाता। इससे लोगों को दूर-दराज क्षेत्रों से पानी लाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। लगातार बनी हुई समस्या के कारण ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ रही है।ज्ञापन में जिलाधिकारी से मांग की गई है कि ग्राम गुड़ा में जल संस्थान के ट्यूबवेल का नियमित एवं सुचारु संचालन सुनिश्चित कराया जाए, ताकि ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सके और उनकी परेशानी दूर हो।ज्ञापन पर कंचन, चुन्नू देवी, फूल कुमारी, मीना पाल, मातादीन, मेवालाल, रामदीन, धनीराम, श्याम बाबू सहित दर्जनों ग्रामीणों मौजूद रहे । ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो वे व्यापक जनआंदोलन करने को बाध्य होंगे।