A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेदेशमध्यप्रदेश

7 फरवरी से 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, मोबाइल एप से होगी सख्त निगरानी

पेपर लीक रोकने थानों से केंद्र तक प्रश्नपत्रों की होगी ऑनलाइन ट्रैकिंग

7 फरवरी से 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, मोबाइल एप से होगी सख्त निगरानी
पेपर लीक रोकने थानों से केंद्र तक प्रश्नपत्रों की होगी ऑनलाइन ट्रैकिंग
भोपाल/मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 7 फरवरी से शुरू होंगी। परीक्षाओं को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए इस बार मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन निगरानी की व्यवस्था की गई है, जिससे पेपर लीक जैसी घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।
परीक्षा में तैनात अधिकारी मंडल का विशेष मोबाइल एप डाउनलोड करेंगे। इसके जरिए पुलिस थाने से प्रश्नपत्र निकलने, केंद्रों पर बंडल खोलने, वितरण, परीक्षा समाप्ति के बाद सीलिंग और मूल्यांकन केंद्र में जमा करने तक की पूरी प्रक्रिया दर्ज की जाएगी।
परीक्षा केंद्रों के भीतर मोबाइल फोन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। केंद्राध्यक्ष, सहायक केंद्राध्यक्ष, पर्यवेक्षक सहित कोई भी स्टाफ मोबाइल लेकर प्रवेश नहीं कर सकेगा। प्रदेश के 700 संवेदनशील व अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर जैमर लगाए जाएंगे, जबकि 226 केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी।
इस बार प्रश्नपत्र बंडलों की लोकेशन ट्रेसिंग भी की जाएगी। उड़नदस्तों की मॉनिटरिंग मोबाइल एप से होगी। प्रश्नपत्र थानों से निकालते समय कलेक्टर प्रतिनिधि सुबह 6.30 बजे थाने पहुंचकर सेल्फी अपलोड करेंगे, जिसकी निगरानी कंट्रोल रूम से की जाएगी।
माशिमं के परीक्षा नियंत्रक बलवंत वर्मा ने बताया कि परीक्षाओं की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और मोबाइल एप के जरिए सख्त निगरानी की जाएगी।
एक नजर में
कुल परीक्षार्थी – 16.07 लाख
10वीं – 9.07 लाख
12वीं – 7 लाख
परीक्षा केंद्र – 3,856

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!